राजस्थान के भरतपुर जिले में दो पुरुषों ने अपने जीजा की बहन का किडनैप कर उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि जीजा उनकी बहन के साथ मारपीट करता रहता था। इसका बदला लेने के लिए इन दोनों ने उसकी बहन के साथ यह गलत काम किया। भरतपुर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
https://samachardoot.in/2021/10/30/on-the-pretext-of-giving-a-lift-the-girl-was-put-in-the-car-and-then-held-hostage-for-one-and-a-half-months-read-full-news/
भरतपुर सिटी के सर्किल इंस्पेक्टर सतीश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की उम्र 24 साल है और वह शादीशुदा है। दोनों आरोपी 24 वर्षीय सौरभ और 23 वर्षीय पवन पीड़िता के भाई के साले हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/30/even-after-marriage-the-woman-used-to-stay-away-from-her-husband-on-asking-the-husband-got-a-shocking-answer-and-then-the-husband-read-full-news/
इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि दोनों ने अपने जीजा से बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक पवन कुछ समय तक बीएसएफ में रह चुका है। उसने सोशल मीडिया पर यूनीफॉर्म में अपनी तस्वीर भी लगा रखी है।
https://samachardoot.in/2021/10/30/accident-in-gudakhu-factory-three-laborers-died-after-falling-in-a-chemical-tank-police-read-full-news/
पुलिस के मुताबिक उसने पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाकर उससे दोस्ती कर ली। बाद में उसने शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया। गौरतलब है कि पीड़िता शादीशुदा है और उसके पांच साल का बच्चा भी है। हालांकि पिछले दो साल से वह अपने पति से अलग रह रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/30/phufre-mama-tarnished-the-relationship-with-15-year-old-minor-read-full-news/
इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 19 अक्टूबर को पवन उसे बाइक पर लेकर होटल गया और उसके साथ रेप किया। यहां पर उसने एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे सौरभ को फॉरवर्ड कर दिया। बाद में सौरभ ने इस वीडियो को युवती के भाई और उसके अन्य परिजनों को भेज दिया।
https://samachardoot.in/2021/10/30/the-teacher-was-taking-an-online-class-then-the-time-came-as-death-this-wish-remained-unfulfilled-read-full-news/
सौरभ का कहना है कि उसके जीजा उसकी बहन को प्रताड़ित करते हैं। इस बात का बदला लेने के लिए ही उसने अपने बुआ के बेटे पवन की मदद ली थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 21 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों की गिरफ्तारी गुरुवार को हुई और कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।








