युवती ने शायद सोचा भी नहीं रहा होगा कि जिसके साथ वो प्यार भरे वादे कर रही है, वही एक दिन उसकी जान की दुश्मन हो जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि मामूली सी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दे डाला।
https://samachardoot.in/2021/10/29/grabbing-land-worth-crores-step-mother-carried-out-the-dreadful-incident-read-full-news/
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी है। बताया कि सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडालपाड़ा बोरदा के जंगल में 23 अक्टूबर को आरोपी नारायण मईडा ने चंपाबाई के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।
https://samachardoot.in/2021/10/29/friendship-happened-in-dance-class-and-then-with-the-student-after-drinking-intoxicants-read-full-news/
इस मामले में छानबीन के बाद आरोपी पर शंका होने पर उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
https://samachardoot.in/2021/10/29/there-is-no-complete-ban-on-fireworks-supreme-court-told-which-firecrackers-are-banned/
बताया जाता है कि घटना के दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने महिला के पत्थर मारकर कर दी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मृतिका के मोबाइल के टुकडे, चांदी की पायल व कमरबन्द तथा आरोपी के खून से सने कपडे़ भी बरामद किए हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/30/even-after-marriage-the-woman-used-to-stay-away-from-her-husband-on-asking-the-husband-got-a-shocking-answer-and-then-the-husband-read-full-news/









