डेस्क न्यूज।। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के घुमका थाना से लगे ग्राम सलोनी में बटाई पर खेती कर रहे हरियाणा के दंपती की लाश मिली है। अज्ञात आरोपियों ने हत्या के बाद घर का दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया था।
https://samachardoot.in/2021/10/29/grabbing-land-worth-crores-step-mother-carried-out-the-dreadful-incident-read-full-news/
खेत में काम करने वाले मजदूर घर में ताला लगा देखकर वापस लौट जाते थे। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता था। सूचना पर जमीन मालिक ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब पुलिस फार्म हाउस पहुंची। ताला तोड़कर पुलिस जब अंदर पहुंची तो सबके होश उड़ गए। कमरे के अंदर दो लोगों की लाश पड़ी थी।
https://samachardoot.in/2021/10/29/friendship-happened-in-dance-class-and-then-with-the-student-after-drinking-intoxicants-read-full-news/
खैरागढ़ एसडीओपी जीसी पति ने बताया कि हरियाणा के कथैल निवासी 42 वर्षीय महावीर सिंह जाट और उनकी पत्नी 37 वर्षीय मीनाक्षी सिंह की हत्या हुई है। बुधवार की शाम 7 बजे उन्हें आखिरी बार देखा गया था।
https://samachardoot.in/2021/10/29/there-is-no-complete-ban-on-fireworks-supreme-court-told-which-firecrackers-are-banned/
गुरुवार सुबह खेत में काम करने जब मजदूर आए तो उनके घर पर ताला लगा था। घंटेभर बाद भी जब कोई नहीं आया तो मजदूर वापस लौट गए। दोपहर बाद जब महावीर सिंह की कोई खबर नहीं मिली, तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना जमीन मालिक दुर्ग निवासी वानीराव देशमुख को दी।
https://samachardoot.in/2021/10/29/here-for-the-third-day-in-a-row-16-ias-and-seven-pcs-officers-were-reshuffled-read-full-news/
जमीन मालिक ने महावीर को फोन भी किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। तब शुक्रवार को घुमका थाना पहुंचकर उसने महावीर और उसकी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। देशमुख के कहने पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो अंदर पति-पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
https://samachardoot.in/2021/10/30/even-after-marriage-the-woman-used-to-stay-away-from-her-husband-on-asking-the-husband-got-a-shocking-answer-and-then-the-husband-read-full-news/
सूचना पर एएसपी प्रज्ञा मेश्राम पुलिस की टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंची। भिलाई से फोरेंसिक टीम भी आई, लेकिन जांच में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीओपी ने बताया कि मृतक महावीर सिंह जाट अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ खेत में रहते थे। वे 28 एकड़ खेत को रेघ पर लेकर कपास की खेती कर रहा था। घुमका पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में लिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/30/on-the-pretext-of-giving-a-lift-the-girl-was-put-in-the-car-and-then-held-hostage-for-one-and-a-half-months-read-full-news/









