रायगढ़। तेज तर्रार इंग्लिस बोलने के साथ साथ अपनी चालाकी से पति को चुना लगाकर भारत से फरार होनें की कोशिश करने वाली एक पत्नी को दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार करके रायगढ़ के कोतरा रोड़ पुलिस के हवाले किया है और अब उसकी जमानत याचिका खारिज होनें के बाद जेल की सालाखों के पीछे भेज दिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/01/the-father-of-three-children-raped-the-teenager-by-tying-his-hands-and-feet-the-police-registered-a-case-read-full-news/
मामला बडा रोचक भी है जिसमें पत्नी ने अपने पति की फर्म में पार्टनरशीप करने के बाद उसकी संपत्ति में गड़बडी करते हुए ऐसा जुगाड लगाया था कि चुपचाप भारत छोड़कर पति की संपत्ति पर ऐश करे लेकिन पुलिस ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया।
https://samachardoot.in/2021/11/01/couple-stole-liquor-from-hotel-one-bottle-worth-rs-3-crore-read-full-news/
एक जानकारी के अनुसार पति के साथ पार्टनरशीप में खोली फर्म के पैसे व घर की जमा पूंजी लेकर कनाडा भागी 420 की आरोपी महिला को लुकआउट नोटिस के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट में पकड़ा गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/01/4-convicts-of-blasts-hanged-in-pm-modis-rally-2-sentenced-to-life-imprisonment-read-full-news/
कोतरारोड पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड में लेकर सोमवार को रायगढ़ पहुंची और सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां देर शाम उसकी जमानत याचिका खारिज कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/01/caution-do-milk-curd-at-home-identify-adulteration-in-sweets-identify-the-game-of-adulteration-like-this/
रिपोर्टकर्ता सोमवीर सिंह गोछवाल वृंदावन कॉलोनी भगवानपुर में रहते हैं और ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। उन्होंने 3 फरवरी 2013 को नांगलखेड़ी पानीपथ हरियाणा निवासी ममता रानी शादी की थी।
https://samachardoot.in/2021/11/01/troubled-by-cousins-obscene-antics-the-girl-gave-her-life-forced-her-sister-to-see-her-alone-in-the-house/
शादी के बाद दोनों पति-पत्नी रायगढ़ वृंदावन कॉलोनी में रह रहे थे। शादी के बाद दोनों दंपती ने पार्टनरशीप में बैंग्लोर में एमआरटी नामक फर्म का खाता खोला था। वर्ष 2018 में ममता रानी ने अपने पति की जानकारी के बिना उक्त खाते से 10 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद 50 हजार रुपए निकाल कर अपने मामा के लडके को भी।
https://samachardoot.in/2021/11/01/unhappy-after-being-beaten-up-and-expelled-from-school-a-student-of-class-viii-committed-suicide-manager-arrested/
फिर पति के साथ धोखाधड़ी कर फर्म में जमा लाखों रुपए, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य जमा-पूंजी को लेकर कनाडा भाग गई। घटना के बाद पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट थाने में की। जहां लंबे समय बाद वर्ष 2020 में थाने में आरोपी महिला के खिलाफ 420 मामला दर्ज किया था लेकिन तब से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
https://samachardoot.in/2021/11/01/seeing-alone-in-the-house-the-father-of-three-children-did-the-dirty-work-with-a-minor-cousin-the-girl-gave-up-her-life-due-to-shame/
सूचना मिलने के बाद कोतरारोड पुलिस दिल्ली रवाना हुई और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 नवंबर को उसे ट्रांजिट रिमांड में लेकर रायगढ़ पहुंची। इसके बाद शाम में उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां महिला की जमानत याचिका खारिज कर दी गई और जेल दाखिल करने का वारंट जारी किया गया। ऐसे में महिला को जेल भेज दिया गया है।









