रेल पटरी में काम कर रहे कर्मचारियों को दुरंतो ने रौंदा, एक की मौत, एक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. दक्षिण पूर्व रेलवे के रायगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित भूपदेवपुर के पास आज सुबह करीब 11 बजे रेल पटरी में काम कर रहे कर्मचारियों को दुरंतों ने रौंद दिया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि रेल पटरी पर यह हादसा हुआ तब करीब एक दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे।

https://samachardoot.in/2021/11/02/after-10-months-of-marriage-daughter-in-law-disappeared-with-jewelery-worth-lakhs-and-then-father-in-law-read-full-news/

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर रेलवे समपार के नजदीक रोजाना की तरह बसन्त राठिया और पुनीत साहू समेत रेलवे कर्मचारी अपने अन्य साथियों के साथ पटरी मेंटेनेंस में व्यस्त थे। यह वही समय था जब मालगाड़ी बगल वाली पटरी से गुजर रही थी।

https://samachardoot.in/2021/11/02/world-war-ii-bomb-was-found-in-the-womans-house-there-was-a-stir-read-full-news/

लिहाजा मालगाड़ी से बचने सभी कर्मचारी दूसरी पटरी की ओर भागे। इसी दौरान खरसिया की ओर से दुरंतो एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ गई। लिहाजा जब तक वे खुद को बचाते तब तक दुरंतो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में बसंत राठिया निवासी काशी चुआ की मौत हो गई तो वही पुनीत साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

https://samachardoot.in/2021/11/02/will-make-sex-chat-viral-boyfriend-threatens-girl-then-read-full-news/

 

बताया जाता है की हादसे की शक्ल और भयानक होती क्योंकि हादसा घटित होने वाली पटरी पर उस समय एक दर्जन कर्मचारी कार्य कर रहे थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें