दुमका जिला के टोंगरा थाना क्षेत्र के बेलियाजोड़ जंगल में अज्ञात लोगों ने वैन चालक की हत्या कर शव को जला दिया। मृतक युवक की पहचान जामताड़ा के कुंडहित थाना के बाबूपुर गांव निवासी काजल मंडल के रूप में हुई। सोमवार की रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने कुंडहित थाना की पुलिस को बेलियाजोड़ जंगल में एक वैन में आग लगने की सूचना दी।
https://samachardoot.in/2021/11/02/wife-arrested-from-delhi-airport-on-husbands-report-what-is-the-whole-matter-read-full-news/
सूचना पाकर पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को वाहन में रखकर जला दिया गया है। युवक खुद की मारुति वैन भाड़े पर चलाता था। घटनास्थल पर पड़े चप्पल से मृतक की पत्नी ने शव की शिनाख्त की है।
https://samachardoot.in/2021/11/02/after-10-months-of-marriage-daughter-in-law-disappeared-with-jewelery-worth-lakhs-and-then-father-in-law-read-full-news/
मृत युवक की पत्नी ब्यूटी मंडल ने बताया कि काजल मंडल सोमवार दोपहर एक बजे गांव के ही रामकृष्ण मण्डल एव उनकी पत्नी को बंगाल में राजनगर के साहबाद पहुचाने गया था। शाम 4:30 बजे काजल ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी, जिसके बाद पुन: 6 बजे जब पत्नी ने फोन लगाया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी देर तक फोन नहीं लगने के बाद घरवालों ने तलाश शुरू की। रात्रि करीब 8 बजे बाबूपुर गांव के लोगो द्वारा जानकारी दी गई कि काजल की गाड़ी महेशामुगर जंगल मे जल रहा है।
https://samachardoot.in/2021/11/02/will-make-sex-chat-viral-boyfriend-threatens-girl-then-read-full-news/
सूचना पर युवक के पिता शंकर मंडल कुछ ग्रामीणों को लेकर पहुंचे जहां से फोन के माध्यम से कुंडहित थाना पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद कुंडहित पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर टोंगरा पुलिस को सूचना दी, रात्रि में टोंगरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। परन्तु घना जंगल होने की वजह से सुबह छानबीन शुरू की गई।
https://samachardoot.in/2021/11/02/mamtas-glory-in-bengal-the-margin-of-victory-in-three-seats-is-close-to-one-lakh/









