भारत ही नहीं दुनियाभर के तमाम देशों से शादियों के कई अजब-गजब वाकये सामने आते रहते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। कई बार ये मामले फनी होते हैं तो कई बाद गंभीर घटनाएं भी सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां शादी के चार दिन बाद दुल्हन की लाश अटैची में भरी हुई मिली, इसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में दूल्हे को गिरफ्तार किया गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/03/more-girls-than-boys-are-consuming-tobacco-survey-report-read-full-news/
दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक कपल पिछले काफी समय से रिलेशन में थे, उन दोनों ने तय किया कि अब वे शादी करेंगे। दोनों ने अपने-अपने मेहमानों और दोस्तों को बुलाकर हाल ही में शादी की थी। शादी में दोनों बहुत खुश थे और सभी मेहमानों ने भी इस कार्यक्रम को पसंद किया। लेकिन शादी के चार दिन बाद ही भयानक घटना घट गई।
https://samachardoot.in/2021/11/03/duronto-trampled-the-employees-working-in-the-railway-track-one-killed-one-injured/
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के चार दिन बाद महिला की लाश एक मैदान में मिली और वह भी एक सूटकेस जैसी दिखने वाली अटैची के अंदर भरी हुई मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया कि ऐसा लग रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी, इसके बाद उसकी लाश को अटैची में भर दिया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/03/son-used-to-ask-for-four-wheeler-and-20-lakh-rupees-auto-driver-father-swinging-from-the-noose-before-death-read-full-news/
जानकारी के मुताबिक, कपल ने जनवरी 2020 में सगाई की थी और महिला की मौत के चार दिन पहले ही उन्होंने शादी की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी, पिछली शादी से उसके दो बच्चे थे। शादी में आए उनके एक करीब दोस्त ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे, विश्वास नहीं हो रहा है कि अचानक क्यों और कैसे हो गया।
https://samachardoot.in/2021/11/03/after-killing-the-van-driver-burnt-the-dead-body-along-with-the-vehicle-what-is-the-whole-matter-read-full-news/
इस पूरे मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि महिला का शव इस हालात में मिला है। फिलहाल उसके पति को गिरफ्तार किया गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/03/700-additional-forces-deployed-for-your-protection-celebrate-diwali-with-love-keep-all-these-precautions/
पुलिस ने यह भी बताया कि सम्बंधित पक्षों से बातचीत की जा रही है। पूछताछ के लिए शादी में आए कुछ मेहमानों को भी बुलाया जाएगा।









