हाथी के नाम करोड़ों की संपत्ति लिखने वाले अख्तर इमाम की हत्या, शूटरों ने मारी 8 गोलियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में हाथी वाले मुखिया के नाम से प्रसिद्ध और अपने हाथियों के नाम करोड़ों रुपए की संपत्ति लिखने वाले शख्स अख्तर इमाम की बुधवार को हत्या कर दी गई। दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके में जानीपुर थाना अंतर्गत मुर्गियाचक में अख्तर इमाम को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया।

https://samachardoot.in/2021/11/03/angry-brother-in-law-took-brother-in-laws-life-due-to-frequent-coming-home-of-sister-and-brother-in-law-read-full-news/

एक के बाद एक अख्तर को आठ गोलियां पेट और कनपटी में उतारी गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले भी अख्तर पर हमले हुए थे तब जमीनी विवाद सामने आया था।

https://samachardoot.in/2021/11/03/after-four-days-of-marriage-the-body-of-the-bride-was-found-in-the-briefcase-such-an-open-poll-read-full-news/

 

इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि परिवारिक जमीनी विवाद के मामले को लेकर के गोलियां मारी गई हैं। अख्तर इमाम वही शख्स हैं जो हाथी वाले मुखिया के नाम से जाने जाते थे।

https://samachardoot.in/2021/11/03/700-additional-forces-deployed-for-your-protection-celebrate-diwali-with-love-keep-all-these-precautions/

अख्तर ने अपने हाथी के नाम पर ही लगभग 5 करोड़ रुपए की संपत्ति दान कर दी थी। बताया जाता है कि बुधवार को वो अपने हाथीशाला में काम कर रहे थे। इसी दौरान दो की संख्या में आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और एक के बाद एक आठ गोलियां उनके शरीर में उतार दी।

https://samachardoot.in/2021/11/03/after-killing-the-van-driver-burnt-the-dead-body-along-with-the-vehicle-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

 

घायल अवस्था में स्थानीय लोग और पुलिस को जानकारी जब हुई तो पुलिस से लेकर के पटना एम्स पहुंचे जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें