कोरोना से 24 घंटे में 12885 लोग संक्रमित, 461 लोगों की मौत, 15 हजार लोग हुए स्वस्थ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिवाली के मौके पर आज एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 12,885 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 982 अधिक है। वहीं इस दौरान 461 लोगों की मौत हुई है जो कि कल की तुलना में 150 अधिक है।

https://samachardoot.in/2021/11/03/angry-brother-in-law-took-brother-in-laws-life-due-to-frequent-coming-home-of-sister-and-brother-in-law-read-full-news/

इसके अलावा 15,054 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,59,652 हो गई है जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या  3,43,21,025 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब 1,48,579 सक्रिय मरीज बचे हैं और कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 33,71,27,94 हो गई है।

https://samachardoot.in/2021/11/03/after-four-days-of-marriage-the-body-of-the-bride-was-found-in-the-briefcase-such-an-open-poll-read-full-news/

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लगातार 27 दिनों से 20 हजार से कम संक्रमण के मामले आ रहे है जो कि थोड़ी राहत की खबर है लेकिन अब भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं 130 दिनों से 50 हजार से कम मामले आ रहे हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,48,579 हो गई है जो कि कुल संक्रमितों का 0.43 फीसदी है और यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

https://samachardoot.in/2021/11/03/700-additional-forces-deployed-for-your-protection-celebrate-diwali-with-love-keep-all-these-precautions/

जबकि स्वस्थ होने की दर 98.23 फीसदी दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,37,12,794 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.34 फीसदी दर्ज की गई है। भारत में AY.4.2 नामक कोरोना के नए वेरिएंट सामने आने के बाद से सरकार के साथ-साथ लोगों की चिंता भी एक बार फिर से बढ़ा दी है।

https://samachardoot.in/2021/11/03/son-used-to-ask-for-four-wheeler-and-20-lakh-rupees-auto-driver-father-swinging-from-the-noose-before-death-read-full-news/

भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,07,63,14,440 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में 30,90,920 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें