नोट से भरे पर्स को चोंच में दबाकर भागा पक्षी, पीछे भागी लड़की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर कई बार जीव-जंतुओं के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी-कभी इनकी फाइट का वीडियो वायरल होता है तो कभी इनके फनी अंदाज लोगों के मन मोह लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक पक्षी लड़की की पर्स को खाने की चीज समझकर उसे अपनी चोंच में लेता है और उड़ जाता है।

https://samachardoot.in/2021/11/08/mother-daughter-were-running-sex-racket-in-the-house-eight-including-five-women-arrested/

दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि कुछ लड़कियां एक पार्क के पास बैठी हुई हैं। उनकी पर्स और मोबाइल भी वहीं रखी हुई दिख रही है। इसी दौरान एक सफेद पक्षी किसी ओर से आया और पर्स को अपनी चोंच में दबा लिया। जब तक लड़कियां कुछ समझ पातीं, वह पर्स लेकर उड़ गया।

https://samachardoot.in/2021/11/08/bhupesh-said-on-jhiram-report-whom-does-the-central-government-want-to-save-why-is-the-state-government-being-stopped-from-investigation/

जैसे ही पक्षी पर्स लेकर उड़ने लगा, लड़कियों ने उसे देखा और चिल्लाने लगीं। एक लड़की ने तो बकायदा उस पक्षी का पीछा भी किया लेकिन तब तक वह पक्षी काफी दूर उड़ चुका था। बताया गया कि यह एक समुद्री पक्षी था जो अचानक वहां पहुंच जाता है और तेजी से लड़कियों के पर्स लेकर उड़ जाता है। लड़कियों ने यह भी बताया कि इस पर्स में कुछ नोट भी थे।

https://samachardoot.in/2021/11/08/the-woman-made-her-husband-a-dog-and-made-her-walk-in-the-station-and-the-market-she-would-be-surprised-to-know-the-reason-read-full-news/

यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान रह गए। वह इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि लड़कियों को पार्क में बैठकर मस्ती करना भारी पड़ गया, तो एक अन्य यूजर का कहना है उन्हें इस तरह अपने सामान को नहीं छोड़ना चाहिए था।

https://samachardoot.in/2021/11/08/after-killing-the-father-and-two-sons-threw-them-in-the-well-there-was-a-stir-in-the-area-due-to-the-finding-of-three-dead-bodies-in-the-area-read-full-news/

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें