रिलेशनशिप और कपल के बीच के कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो दोनों के अलगाव का कारण बन जाते हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/08/the-doctor-called-the-woman-to-the-clinic-to-remove-the-teeth-inject-intoxicants-and-then-read-full-news/
कई बार तो ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि लड़का या लड़की के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है और इनमें से कोई एक खौफनाक कदम भी उठा लेते हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/08/companion-opened-fire-in-sukmas-crpf-camp-4-killed-3-injured/
ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि दोस्त का अफेयर उसकी गर्लफ्रेंड से ही हो गया था।
https://samachardoot.in/2021/11/08/more-pollution-than-corona-took-peoples-lives-medanta-hospital-doctor-told-smog-tower-huge-waste-of-public-money/
दरअसल, यह घटना राजस्थान के झुंझुनू जिले की है। यहां स्थित पचेरी थाना इलाके में हत्या की यह वारदात सामने आई है। आजतक की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब तब हुआ जब दोस्त को शक हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड का चक्कर उसके ही दोस्त से चल रहा है। इसके बाद वह हुआ जिसकी कल्पना तीनों में से किसी ने भी नहीं की होगी।
https://samachardoot.in/2021/11/08/had-taken-loan-from-bank-to-buy-seeds-crop-got-ruined-then-farmer-committed-suicide-read-full-news/
पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि आरोपी प्रदीप की गर्लफ्रेंड से उसके दोस्त रोहित की दोस्ती हो गई थी और प्रदीप को शक था कि दोनों का चक्कर चल रहा है इसके बाद प्रदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर रोहित की ही हत्या कर दी। थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर प्रदीप के दो अन्य दोस्तों को पकड़ा गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/08/after-killing-the-father-and-two-sons-threw-them-in-the-well-there-was-a-stir-in-the-area-due-to-the-finding-of-three-dead-bodies-in-the-area-read-full-news/
बताया जा रहा है कि इन्हीं दोनों ने पुलिस को बताया कि प्रदीप के साथ मिलकर सभी ने रोहित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस अभी मुख्य आरोपी प्रदीप की तलाश कर रही है।
https://samachardoot.in/2021/11/08/2020-was-the-year-of-ruin-more-traders-committed-suicide-than-farmers-ncrb-report-shocked/
इतना ही नहीं हत्या से पहले सभी दोस्तों ने शराब पार्टी की थी जहां प्रदीप चाकू लेकर आया था और उसी ने रोहित का मर्डर किया है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोहित ने दम तोड़ दिया था।
https://samachardoot.in/2021/11/08/bhupesh-said-on-jhiram-report-whom-does-the-central-government-want-to-save-why-is-the-state-government-being-stopped-from-investigation/
फिलहाल पुलिस प्रदीप की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से यह भी बताया गया कि संबंधित पक्षों से बातचीत की जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/11/08/mother-daughter-were-running-sex-racket-in-the-house-eight-including-five-women-arrested/
मुख्य आरोपी और मृतक के परिजनों से भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी। इसमें लड़की का भी बयान दर्ज किया जाएगा।









