जमुई जिले के झाझा नगर के छोटी चांदमारी बजरंग मंदिर के निकट तुरी टोला मोहल्ले में एक लड़के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार देर रात की है। घटना की सूचना पाकर देर रात झाझा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
https://samachardoot.in/2021/11/09/on-the-pretext-of-marriage-the-girl-was-molested-after-the-complaint-the-police-read-full-news/
झाझा के थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। वैसे अंत्य परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कांड अंकित कर लिया गया है और पुलिस जांच में लगी है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/the-vehicle-that-saved-the-lives-of-the-people-took-the-life-of-the-young-man-after-the-death-the-family-members-read-full-news/
घटना के संबंध में सौतेली मां रीना देवी बतलाती है कि मृतक मोहित शराब के नशे में था। वह बाइक की चाभी मांग रहा था। वह क्योंकि नशे में था, इसलिए उसे हम लोगों ने बाइक नहीं दिया। इसी बात को लेकर मोहित नाराज हो गया और उसने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/09/preparation-to-make-another-jungle-safari-in-chhattisgarh-rs-75-crore-will-be-spent-will-be-built-in-191-hectare-area/
दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया गया परंतु वह नहीं माना। पड़ोस के चाचा के द्वारा समझाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला।
https://samachardoot.in/2021/11/09/after-getting-the-vaccine-the-girl-did-such-a-jugaad-got-seven-crore-rupees-read-full-news/
तब सौतेली मां ने अपने बेटे पवन पासवान को कमरे के पीछे के हिस्से की खिड़की से देखने को कहा तब जाकर स्थिति स्पष्ट हुई कि मोहित फांसी के फंदे पर लटक चुका था। घटना को लेकर आसपास के लोगों में और भी चर्चा है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/the-wife-was-electrocuted-then-surrendered-herself-by-going-to-the-police-station-the-marriage-took-place-10-months-ago-read-full-news/









