रायगढ़। लैलूंगा क्षेत्र अन्तर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/after-getting-the-vaccine-the-girl-did-such-a-jugaad-got-seven-crore-rupees-read-full-news/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 08 नवंबर को अपने परिजनों के साथ थाना लैलूंगा आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब छः माह पहले चैतन नागवंशी निवासी गहनाझरिया थाना लैलूंगा इसके गांव उसके दीदी, जीजा के घर उनका महुआ बीनने आया था। उसी दरम्यान मई महीने में चौतन नागवंशी बहला फुसला कर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया था।
https://samachardoot.in/2021/11/09/the-wife-was-electrocuted-then-surrendered-herself-by-going-to-the-police-station-the-marriage-took-place-10-months-ago-read-full-news/
उसके बाद जब चौतन नागवंशी शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो मना की तो गांववालों और माता पिता को बता देने की धमकी देकर लुकछिप कर शारीरिक शोषण करने लगा। चौतन के मिलने-जुलने से उसे गांववाले जान जायेंगे, जल्द से जल्द शादी कर लो कहने पर “तुम डरो मत मैं सब देख लूंगा” कहकर बात टालता रहा।
https://samachardoot.in/2021/11/09/terrible-danger-moving-towards-the-earth-nasa-issued-a-warning-read-full-news/
एक दिन बालिका के बड़े पिताजी दोनों को साथ देख लिये तब घरवालों को बताई। घरवाले पिछले सप्ताह गांव में मिंटिंग किये, मीटिंग में चौतन शादी करने से इंकार कर दिया और मीटिंग में ही चौतन और उसका साथी नंदकुमार नागवंशी बालिका और उसके घरवालों से मारपीट धक्का-मुक्का में उतारू हो गए।
https://samachardoot.in/2021/11/09/used-to-buy-and-sell-girls-police-arrested-there-is-also-an-allegation-of-rape-read-full-news/
बालिका के आवेदन पर आरोपी चौतन नागवंशी एवं नंदकुमार नागवंशी के खिलाफ धारा 376,323,34 आईपीएस 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी लैलूंगा रवाना होकर आरोपी चौतन नागवंशी पिता सुखदेव नागवंशी उम्र 18 साल निवासी गहनाझरिया थाना लैलूंगा, नंदकुमार नागवंशी पिता हेमलाल नागवंशी 20 साल निवासी लैलूंगा को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/the-young-man-had-an-affair-with-a-friends-girlfriend-the-friend-took-a-terrible-revenge-read-the-full-news/









