फांसी के फंदे से लटकता मिला किसान का शव, इन एंगलों पर जांच कर रही पुलिस………………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को प्रदर्शन में शामिल एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इससे वहां हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक किसान का नाम गुरप्रीत सिंह है। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अमरोह तहसील के रुड़की गांव का रहने वाला था।

https://samachardoot.in/2021/11/10/when-the-stepmother-did-not-give-the-key-to-the-bike-the-son-hanged-himself-to-death-read-full-news/

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह बीकेयू सिद्धपुर से जुड़ा था। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि किसान ने हत्या की है या आत्महत्या। कुंडली थाने की पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।

https://samachardoot.in/2021/11/10/immediately-before-hanging-the-person-turned-out-to-be-corona-positive-the-judge-took-this-decision-read-full-news/

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लगेगा।

https://samachardoot.in/2021/11/09/preparation-to-make-another-jungle-safari-in-chhattisgarh-rs-75-crore-will-be-spent-will-be-built-in-191-hectare-area/

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में किसानों ने 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है। किसान एकता मोर्चा के तहत किसान संगठनों की बैठक हुई। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल सिंह और गुरनाम सिंह सहित कई अन्य शामिल हुए।

https://samachardoot.in/2021/11/09/the-vehicle-that-saved-the-lives-of-the-people-took-the-life-of-the-young-man-after-the-death-the-family-members-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें