महिला का दूसरे मर्द से था अफेयर, पब्लिक के सामने दी गई यह सजा………….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पति-पत्नी और कपल के बीच के कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो दोनों के अलगाव का कारण बन जाते हैं। कई बार तो यह झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि लड़का या लड़की के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है।

https://samachardoot.in/2021/11/10/the-sdm-was-blackmailing-the-woman-officer-with-private-photos-and-videos-wanted-to-maintain-the-relationship-even-after-getting-married/

 

एक ऐसा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है जहां एक महिला को पब्लिक के सामने पीटा गया और उसे सजा दी गई। उस पर आरोप है कि उसने गैर मर्द के साथ संबंध बनाए।

https://samachardoot.in/2021/11/10/went-out-on-a-morning-walk-with-a-friend-took-a-14-year-old-girl-on-a-bike-and-then-read-full-news/

दरअसल, यह घटना इंडोनेशिया के आचेह शहर की है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पति ने उसे किसी और मर्द के साथ पकड़ लिया और महिला पर शरिया कानून के तहत प्रीमैरिटल अफेयर का इल्जाम लगा दिया इसके बाद उसे सजा का ऐलान किया गया। महिला पर लोगों की मौजूदगी में इतने चाबुक बरसाए गए कि वो बेहोश हो गई।

https://samachardoot.in/2021/11/10/traumatic-accident-fire-breaks-out-in-crpf-constables-house-13-year-old-daughter-died-of-burns/

इतना ही नहीं जिस समय महिला को कोड़े बरसाए जा रहे थे, उस समय महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन सजा पूरी होने तक उसे मारा गया। आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कुछ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। यह भी बताया गया कि महिला के पार्टनर पर कोड़े भी बरसाए गए। सजा से पहले महिला को सफेद रंग की ड्रेस भी पहनाई गई थी।

https://samachardoot.in/2021/11/10/to-fulfill-the-wishes-of-the-girlfriend-she-prepared-such-a-crime-story-that-she-herself-got-entangled-read-the-full-news/

इंडोनेशियाई के आचेह प्रांत में आज भी शरिया कानून का पालन होता है। इस कानून में गैर मर्द से संबंध बनाने और समलैंगिकता के लिए क्रूर सजा का प्रावधान है। समलैंगिकता के दोषी पाए जाने पर सार्वजनिक रूप से 150 कोड़े मारे जाते हैं। कई बार लोग सजा पूरी होने से पहले ही अस्पताल पहुंच जाते हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/10/the-dead-body-of-the-farmer-was-found-hanging-from-the-noose-the-police-investigating-these-angles-read-full-news/

हालांकि कई बार इसके खिलाफ आवाज भी उठाई गईं। जानकारी के मुताबिक 2018 में स्थानीय सरकार ने कहा था कि वो सार्वजनिक तौर पर सजा की प्रथा को खत्म कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिलहाल इस महिला को भी सजा का सामना करना पड़ा।

https://samachardoot.in/2021/11/10/naxalites-killed-a-secret-soldier-in-dantewada-helped-in-opening-a-force-camp-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें