छठ घाट घूमने गई किशोरी और फिर चार युवकों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, पुलिस ने…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छठ घाट घूमने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर दिया। पीड़‍ित लड़की के पिता की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, पाक्सो और एसटी-एससी का मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है ।

https://samachardoot.in/2021/11/10/the-sdm-was-blackmailing-the-woman-officer-with-private-photos-and-videos-wanted-to-maintain-the-relationship-even-after-getting-married/

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी नौ नवम्बर को पड़ोस में आए एक रिश्तेदार के साथ नदावर तट पर छठ घाट देखने गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गए।

https://samachardoot.in/2021/11/10/went-out-on-a-morning-walk-with-a-friend-took-a-14-year-old-girl-on-a-bike-and-then-read-full-news/

विरोध करने पर किशोरी के साथ गए लड़के के साथ मारपीट की। चारों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

https://samachardoot.in/2021/11/10/to-fulfill-the-wishes-of-the-girlfriend-she-prepared-such-a-crime-story-that-she-herself-got-entangled-read-the-full-news/

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

https://samachardoot.in/2021/11/10/naxalites-killed-a-secret-soldier-in-dantewada-helped-in-opening-a-force-camp-read-full-news/

इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनि सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें