मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात नक्सली कमांडर साकेत नरेटी, 10 लाख रुपए का घोषित था इनाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एंटी नक्सल आपरेशन के दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने कुख्यात नक्सली सेक्शन कमांडर साकेत नरेटी को मार गिराया है। सोमवार की सुबह जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी बहकेर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई।

https://samachardoot.in/2021/11/15/unhappy-with-her-husband-the-woman-herself-had-hatched-a-conspiracy-to-rob-her-house-sister-brother-arrested-read-full-news/

घटना में कुछ और नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया जा रहा है। मारे गए नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

https://samachardoot.in/2021/11/15/the-body-of-the-brave-soldier-who-laid-down-his-life-in-the-service-of-the-country-reached-raigad-people-showered-flowers-from-place-to-place/

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटेडोंगर थाना इलाके में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिल रही थी। डीआरजी के जवान क्षेत्र के सर्चिंग पर निकले थे। जवान बहकेर के जंगल में पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

https://samachardoot.in/2021/11/14/there-was-an-influx-to-pay-homage-to-the-martyr-viplav-and-his-family-mp-gomti-as-well-as-the-director-of-sponge-iron-association-and-msp-expressed-grief/

जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला। दोनों ओर से करीब आधे घंटे फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। घटना स्थल की सर्चिंग पर कंपनी नंबर-6 के कमांडर साकेत नुरेटी का शव और एके-47 हथियार मिला है।

https://samachardoot.in/2021/11/14/if-caught-with-a-lover-he-shaved-his-head-by-soot-then-roamed-the-whole-village-read-full-news/

नक्सली कमांडर साकेत कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का निवासी था। सरकार ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें