उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में किशोरी के साथ कथित तौर पर एक चिकित्सक तथा उसके सहयोगी ने सामूहिक दुराचार किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
https://samachardoot.in/2021/11/16/the-country-will-never-forget-this-martyrdom-i-can-understand-the-sorrow-of-losing-loved-ones-umesh-patel/
अल्लाहगंज थाने के प्रभारी प्रदीप शेरावत ने बुधवार को बताया कि 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम कहीं जा रही थी कि तभी चिकित्सक रामबाबू के सहयोगी ने किशोरी को दुकान के अंदर खींच लिया इसके बाद चिकित्सक तथा उसके सहयोगी ने किशोरी के साथ दुराचार किया।
https://samachardoot.in/2021/11/17/shameful-act-of-policeman-raping-the-grooms-niece-in-marriage-and-putting-her-to-death-read-full-news/
उन्होंने बताया कि किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। बताया जाता है कि रामबाबू के पास चिकित्सक के तौर पर कोई वैध डिग्री नहीं है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/17/militants-were-trained-weapons-were-also-given-the-role-of-the-chinese-army-under-investigation-in-the-manipur-attack/









