उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोल्हुई क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो छात्रों के अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
https://samachardoot.in/2021/11/17/militants-were-trained-weapons-were-also-given-the-role-of-the-chinese-army-under-investigation-in-the-manipur-attack/
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर सभी लोग दहशत में हैं। बच्चों की मां तरन्नुम अहमद ने गोरखपुर निवासी तलाकशुदा पति सउद अहमद पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।
https://samachardoot.in/2021/11/16/the-country-will-never-forget-this-martyrdom-i-can-understand-the-sorrow-of-losing-loved-ones-umesh-patel/
दो वाहनों में सवार थे बदमाश
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई क्षेत्र के टीपू अब्बासी का बेटा अहमद (10) व बेटी सहरा (8) क्षेत्र के मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में कक्षा पांच व तीन में पढ़ते हैं। बुधवार को तरन्नुम के दूसरे पति समद फराज निजी वाहन से दोनों बच्चों को विद्यालय छोड़ने जा रहा था। अभी वह चंदनपुर बाईपास के करीब पहुंचा था कि चार पहिया वाहनों में सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/16/on-the-complaint-of-the-girlfriend-the-police-put-the-groom-in-lockup-from-the-wedding-pavilion-the-villagers-took-the-wedding-processions-hostage/
विरोध करने पर चालक से मारपीट
तरन्नुम के दूसरे पति समद ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने असलहा दिखाकर कार में बैठे दोनों छात्रों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और लोटन की ओर भागने लगे। घटना को देखकर स्थानीय लोग भी दौड़े तो बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना परिजन व पुलिस को दी।
https://samachardoot.in/2021/11/16/uncle-raped-her-niece-by-calling-her-home-threatened-to-kill-her-if-she-told-the-family-read-full-news/









