छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस विभाग में पदस्थ दो आरक्षकों में से एक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया तो वहीं दूसरे ने जान से मारने की धमकी देकर हवन का शिकार बनाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर बेमेतरा पुलिस ने आरोपी दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/18/attempted-to-rape-a-girl-in-the-marriage-pavilion-when-she-protested-she-strangled-her-to-death-read-full-news/
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) और कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ के खिलाफ धारा 376, 506, 323, 294, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/18/girlfriends-ruckus-reached-the-lovers-wedding-with-poison-the-death-of-the-brides-maternal-uncle-due-to-shock-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश की पीड़िता से जान-पहचान थी। उसने युवती से शादी करने की बात कहकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद मोहभट्टा स्थित किराए के मकान में पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई महेंद्र को होने पर वह भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा।
https://samachardoot.in/2021/11/18/500-pregnant-women-came-in-contact-with-corona-positive-doctor-advice-being-given-to-get-a-test-done-by-phone-sonography-room-will-remain-closed/
शादी से किया इनकार तब थाने पहुंचा मामला
पीड़िता ने जब मुख्य आरोपी कमलेश सोनवानी से शादी की बात की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। काफी दिनों तक इंतजार के बाद आखिरकार पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली थाने में दोनों सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने दोनों आरोपियों पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/18/after-following-for-three-months-the-pressure-of-friendship-was-putting-on-the-minor-if-he-does-not-agree-then-by-entering-the-house-read-full-news/









