नक्सलियों को हथियार की सप्लाई, CRPF के बाद BSF का पूर्व जवान गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नक्सलियों और आपराधिक गिरोहों को हथियार और गोलियों की सप्लाई करनेवाले रैकेट से बीएसएफ का सेवानिवृत्त जवान भी जुड़ गया है।

https://samachardoot.in/2021/11/18/attempted-to-rape-a-girl-in-the-marriage-pavilion-when-she-protested-she-strangled-her-to-death-read-full-news/

छपरा के सोनपुर थाना के शाहपुर से मंगलवार की रात अरुण कुमार सिंह को भारी मात्रा में गोलियों को साथ गिरफ्तार किया गया। बिहार एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त छापेमारी में सैकड़ों चक्र गोलियां बरामद हुई हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/18/seeing-the-minor-niece-alone-in-the-house-the-uncle-committed-the-crime-of-rape-read-full-news/

सीआरपीएफ जवान के गिरोह से जुड़ा है अरुण
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झारखंड एटीएस द्वारा गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा और अरुण सिंह हथियार और गोलियों की तस्करी के एक ही रैकेट से जुड़े हैं। चुन्नू और उसके दो शर्गिदों की गिरफ्तारी के बाद अरुण सिंह के नाम का खुलासा हुआ। वह सोनपुर के शाहपुर का रहनेवाला है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सेवानिवृत्त अरुण सिंह लम्बे समय से हथियार और गोलियों की तस्करी कर रहा है।

https://samachardoot.in/2021/11/18/girlfriends-ruckus-reached-the-lovers-wedding-with-poison-the-death-of-the-brides-maternal-uncle-due-to-shock-read-full-news/

जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ जवान चुन्नू और अरुण सिंह एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं। इनका काम नक्सलियों और अपराधियों को अवैध हथियार और गोलियों की आपूर्ति करना था। इस बात की भी छानबीन हो रही है कि ये हथियार और गोलियों की आपूर्ति कब से कर रहे हैं। वहीं इनके संपर्क

https://samachardoot.in/2021/11/18/500-pregnant-women-came-in-contact-with-corona-positive-doctor-advice-being-given-to-get-a-test-done-by-phone-sonography-room-will-remain-closed/

में रहे नक्सली कमांडर और अापराधिक गिरोह के सरगना का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती है।

https://samachardoot.in/2021/11/18/after-following-for-three-months-the-pressure-of-friendship-was-putting-on-the-minor-if-he-does-not-agree-then-by-entering-the-house-read-full-news/

तलाशी में मिली 919 गोलियां
एसटीएफ के मुताबिक शाहपुर स्थित अरुण सिंह के ठिकाने की तलाशी में 919 चक्र गोलियां मिली हैं। इसमें इंसास राइफल में इस्तेमाल होनेवाली 909 गोलियां भी शामिल हैं। इसके अलावा नाइन एमएम पिस्टल की 9 और एसएलआर की 1 गोली भी बरामद की गई।

https://samachardoot.in/2021/11/18/if-the-demand-of-dowry-is-not-met-then-the-in-laws-became-savage-two-daughters-in-law-were-put-to-death-after-the-beating-read-full-news/

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें