मुंगेर में सीआईएसएफ जवान की पत्नी की हत्या का 36 घंटों में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति ने ही पत्नी की हत्या के लिए अपराधियों को सुपारी दी थी। पति समेत सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सीआईएसएफ जवान धनबाद में तैनात है।
https://samachardoot.in/2021/11/18/attempted-to-rape-a-girl-in-the-marriage-pavilion-when-she-protested-she-strangled-her-to-death-read-full-news/
पत्नी के कत्ल के लिए सीआईएसएफ जवान ने ऐसी साजिश रची जिसे जानने के बाद हर कोई दंग रह गया। जिस पत्नी से वह बेइंतहा मोहब्बत करने का नाटक करता था उसी का खून शूटर्स से करवा दिया। अपराधियों को हत्या के लिए सवा लाख की सुपारी दी गई थी।
https://samachardoot.in/2021/11/18/girlfriends-ruckus-reached-the-lovers-wedding-with-poison-the-death-of-the-brides-maternal-uncle-due-to-shock-read-full-news/
मुंगेर में 15 नबम्बर को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग इलाके में सीआईएसएफ जवान की पत्नी दीपिका शर्मा की हत्या कर दी गई थी।
https://samachardoot.in/2021/11/18/500-pregnant-women-came-in-contact-with-corona-positive-doctor-advice-being-given-to-get-a-test-done-by-phone-sonography-room-will-remain-closed/
सुबह करीब 5 बजे दीपिका की हत्या घर के बाहर स्थित शौचालय में शौच जाने के दौरान गोली मारकर हुई थी। दीपिका के भाई कुमार भानु के लिखित आवेदन के आधार पर कासिम बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के तत्काल बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुंगेर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/18/after-following-for-three-months-the-pressure-of-friendship-was-putting-on-the-minor-if-he-does-not-agree-then-by-entering-the-house-read-full-news/
तकनीकी अनुसंधान के दौरान घर में मौजूद दीपिका के देवर छोटू शर्मा, भैसूर राजीव कुमार, फुफेरा देवर सुमित कुमार का कॉल डिटेल निकाला गया। इसके आधार पर शूटर गौतम कुमार पतलू और संजीव कुमार से बातचीत का पता चला। दोनों को गिरफ्तार किया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/18/if-the-demand-of-dowry-is-not-met-then-the-in-laws-became-savage-two-daughters-in-law-were-put-to-death-after-the-beating-read-full-news/
शूटर गौतम कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ धनबाद में कार्यरत पति हत्या कराना चाहता था। इसके लिए सौदा 1 लाख 20 हजार रुपए में तय हुआ और एडवांस में 20 हजार रुपए मिले। सुमन कुमार एक सप्ताह तक उसके ससुराल में रहकर देवर छोटू शर्मा के साथ रेकी कर रहा था।
https://samachardoot.in/2021/11/17/kidnapping-of-two-students-going-to-school-in-broad-daylight-miscreants-in-car-committed-the-crime/
14 नवंबर को योजना को फाइनल किया गया। सुबह शौच जाने के समय हत्या करने की योजना बनी। शौच जाने के दौरान सुमित कुमार ने शूटर गौतम को सूचित किया। इसमें तीनों शूटर गौतम, संजीव एवं पतलू घर का बाउंड्री पार कर अंदर आए और दीपिका की गोली मारकर कर हत्या कर दी।
https://samachardoot.in/2021/11/17/the-doctor-and-colleague-dragged-the-girl-walking-in-the-street-inside-the-shop-read-full-news/
पूर्व में भी वर्ष 2017 में दीपिका शर्मा के मायके बरियारपुर में गोलीबारी की घटना हुई थी, उस समय दीपिका 7 माह की गर्भवती थी। उस घटना में एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी थी। इसके कारण उसका बांए हाथ ने काम करना बंद कर दिया गया था। इसी कारण दीपिका के ससुराल वाले उसे नापसंद करने लगे थे। पुलिस ने इस मामले में पति समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
https://samachardoot.in/2021/11/17/militants-were-trained-weapons-were-also-given-the-role-of-the-chinese-army-under-investigation-in-the-manipur-attack/








