छ्तीसगढ़ के बालोद जिले में घना कोहरा की वजह से पिकअप और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा घोठिया चौक के पास हुआ है।
https://samachardoot.in/2021/11/23/children-were-being-shown-porn-videos-in-school-an-employee-was-caught-red-handed-there-was-a-ruckus/
दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन में ही फंस गया था, जिसे क्रेन और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। घना कोहरा होने के बाद भी ट्रक चालक द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाना बताया रहा है।
https://samachardoot.in/2021/11/23/sex-racket-going-on-in-college-girl-student-made-sensational-allegations-investigation-by-registering-a-case-against-professor/
मिली जानकारी के अनुसार बालोद से लगे घोठिया चौक में यह हादसा हुआ है। हादसे में पिकअप सवार 9 युवक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक कि हालत गंभीर है। परेगुड़ा और कुरूद निवासी 9 युवक डीजे बजाने देवरी गए गए थे और वहां से सुबह लौट रहे थे। इस दौरान घोठिया चौक के पास ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए पिकअप से टकरा गया। टक्कर में पिकअप के सामने का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप का चालक करीब दो घंटे तक वाहन में फंसा रहा।
https://samachardoot.in/2021/11/22/friendship-and-love-on-facebook-from-bangladesh-to-bengal-by-boat-then-the-girl-reached-up-became-a-passport-with-fake-aadhaar/
क्रेन बुलाने के बाद गाड़ी को अलग करने के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह से ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। बालोद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
https://samachardoot.in/2021/11/22/the-young-man-killed-the-mother-of-two-children-and-a-woman-11-years-older-than-himself-by-stabbing-him-with-scissors-was-angry-with-the-friendship-with-another-youth/









