प्रेमी से शादी कराने की मांग पर प्रेमिका डाई लेकर पहुंची थाने, जानें फिर क्या हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर जिले के नर्वल थाने में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती डाई की शीशी लिए पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। रात थाने में गुजारने के बाद सोमवार को पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

https://samachardoot.in/2021/11/23/horrific-road-accident-five-people-of-the-same-family-died-such-an-accident-happened-read-full-news/

नर्वल एसओ शेष नारायण पांडेय ने बताया कि नर्वल के करबिगवा गांव निवासी 21 वर्षीय युवती का कुछ सालों से गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब एक साल पहले युवक की सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हो गई। वह छुट्टियों में घर आया है।

https://samachardoot.in/2021/11/23/fog-havoc-truck-and-pickup-collided-9-people-injured-driver-of-pickup-stuck-in-car-for-two-hours/

रविवार को युवक का युवती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह देर शाम नर्वल थाने पहुंची और युवक से शादी कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगी।

https://samachardoot.in/2021/11/23/now-if-street-light-is-found-bad-then-fine-will-be-imposed-daily-municipal-corporation-informed-about-action-on-social-media/

युवती डाई भी लिए थी। वह धमकी दे रही थी कि शादी न होने पर डाई पीकर आत्महत्या कर लेगी। इस पर थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उससे डाई की शीशी छीन ली। उसे समझाने का प्रयास किया। युवती जिद पर अड़ी रही और थाने में ही रात गुजारी।

https://samachardoot.in/2021/11/23/private-company-officer-got-money-trapped-in-honeytrap-3-eunuchs-arrested-friendship-happened-on-facebook/

सोमवार दोपहर तक पुलिस के समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी तो उसे एसडीएम नर्वल की कोर्ट ले जाया गया। वहां पर उसके परिजनों को भी बुलाया गया। फिर पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजने की बात कही। परिजनों और पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी और घर चली गई।

https://samachardoot.in/2021/11/23/children-were-being-shown-porn-videos-in-school-an-employee-was-caught-red-handed-there-was-a-ruckus/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें