रिपोर्टर- शशि साहू
रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी के तहत पुलिस टीम ने दो युवकों के पास से अवैध रूप तस्करी करते महंगी ब्रांड की शराब जब्त की है।
रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी तारतम्य में आज सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा कार में शराब की तस्करी की जा रहीं है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा कार एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए कार एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अशोका हॉस्पिटल पास पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गणेश जैन 35 साल, निवासी राजेन्द्र नगर रायपुर एवं शेख मुईन 32 साल निवासी टिकरापारा रायपुर होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर अलग – अलग बोरियों में शराब की पेटी रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा शराब परिवहन करने के संबध में व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महंगी ब्राण्ड (ब्लैक लेबलध्रेड लेबल कंपनी) का कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,00,000ध्- रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त इण्डिगो कार क्रमांक सी जीध्04ध्एच बीध्7781 जुमला कीमती लगभग 6,00,000ध्- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाईन, उपनिरीक्षक विनोद कश्यप थाना सिविल लाईन, सायबर सेल से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, आर. राजिक खान, दिलीप जांगडे, प्रमोद बेहरा एवं सबरूद्दीन खान थाना न्यू राजेन्द्र नगर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
आरोपी पहले से जा चुका है जेल
आरोपी गणेश जैन सी.आर.पी.एफ. का बर्खास्त आरक्षक है। आरोपी गणेश जैन को अगस्त – 2021 में शराब तस्करी करने के मामले में बिलासपुर में आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसमंे आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। इसी प्रकरण में गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी गणेश जैन को सी.आर.पी.एफ. से बर्खास्त किया गया था।









