हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से इश्क, मिलने आया था प्रेमी, अचानक तड़तड़ाने लगीं गोलियां और फिर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से प्रेम करना युवक को महंगा पड़ गया। इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। देर रात हुई घटना से सनसनी फैल गई है। मामला सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत वलीपुर पुलिस चौकी इलाके से जुड़ा हुआ है।

https://samachardoot.in/2021/11/23/horrific-road-accident-five-people-of-the-same-family-died-such-an-accident-happened-read-full-news/

बल्दीराय के दौलतपुर मजरे हेमनापुर गांव निवासी जग नारायण उर्फ जग्गा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। कई गंभीर अपराध में यह वांछित चल रहा है। लंबे समय से इसे जिले के बाहर बताया जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/11/23/fog-havoc-truck-and-pickup-collided-9-people-injured-driver-of-pickup-stuck-in-car-for-two-hours/

बीती रात अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मदरहवा गांव निवासी सूरज कुमार यादव (25) पुत्र देवनाथ हिस्ट्रीशीटर की पत्नी विद्यावती (35) वर्ष से मिलने आया था। इसी बीच ग्रामीणों ने गोलियों की आवाज सुनी। जब मौके पर पहुंचकर देखा तो सूरज का मृत शरीर पड़ा हुआ था।

https://samachardoot.in/2021/11/23/now-if-street-light-is-found-bad-then-fine-will-be-imposed-daily-municipal-corporation-informed-about-action-on-social-media/

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जग्गा को लंबे समय से सूरज की तलाश थी। वहीं पुलिस प्रेम प्रसंग में साथ चलने से इनकार करने पर युवक के आत्महत्या करने की बात कह रही है। बहर हाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक सूरज के भाई नीरज ने हत्या की तहरीर बल्दीराय थाना पुलिस को दी है।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

https://samachardoot.in/2021/11/23/private-company-officer-got-money-trapped-in-honeytrap-3-eunuchs-arrested-friendship-happened-on-facebook/

थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि  युवक और हिस्ट्रीशीटर की पत्नी विद्यावती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साथ जाने से इनकार करने पर उसने खुद को गोली मार ली।

https://samachardoot.in/2021/11/23/children-were-being-shown-porn-videos-in-school-an-employee-was-caught-red-handed-there-was-a-ruckus/

मृतक के भाई नीरज यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें