जिलेवासियों के भरोसे पर खरा उतर रहा है अपेक्स अस्पताल
रायगढ़। रायगढ़ जिले का सुप्रसिद्व एवं भरोसेमंद हास्पीटल अपेक्स सुपरस्पेशलिटी के द्वारा जिले में जटिल से जटिल बीमारियों से ग्रसित मरीजों का महानगरों की तर्ज पर एक ही जगह में देश विदेश से अनुभवी डाक्टरोंकी टीम बुलवाकर मरीजों का उपचार किया जाता रहा है। यही कारण है कि जिलेवासियों को बडी से बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब जिले से बाहर जाना नही पड़ रहा है। अपेक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर जिलेवासियों के भरोसे पर खरा उतर चुका है। मरीजों का यहां सही उपचार के साथ साथ अच्छी तरह से देखभाल भी किया जाता है।
अस्पताल संचालक डॉ मनोज गोयल ने बताया कि अपेक्स अस्पताल में 27 एवं 28 नवंबर को मरीजों की सुविधाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन यिका गया है। इस शिविर में बाहर से आए हुए अनुभवी डाक्टरों की टीम के द्वारा मरीजों के उपचार के अलावा जांच एवं परामर्श भी दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक व्यक्ति दिए गए नंबरों एवं अस्पताल पहुंचकर अपना रजिस्टेªशन करा सकते हैं।
शहर के छातामुड़ा बासपास रोड़ में संचालित अपेक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में 27 नवंबर को एमबीबीएस एम.एस.एमएच सुप्रसिद्व डॉ योगेश बरपात्रे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवा देंगे। अपेक्स अस्पताल के सीईओ डॉ मनोज गोयल ने बताया कि डॉ. योगेश बरपात्रे के द्वारा दूरबीन द्वारा किड़नी का आपरेशन, दूरबीन द्वारा प्रोस्टेट का आपरेशन, बार बार पेशाब होना, पेशाब में जलन के अलावा पेशाब से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। इस तरह की समस्याओं से ग्रसित मरीज हास्पीटल के नंबर 9329142501 एवं 9329142502 में अपना रजिस्टेªशन करा सकते हैं। ऐसी बीमारियों के लिए रायगढ़ जिले से रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रूख करना पड़ता था लेकिन अपेक्स अस्पताल में अब बड़े डाक्टरों की टीम हर माह मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी।
डॉ मनोज गोयल ने बताया कि इसी तरह 28 नवंबर को जोड़ जांच परामर्श ओपीडी में एमएस आर्थो डॉ अंकूर सिंघल मुंबई के द्वारा अपनी अनुभवी टीम के साथ दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के हड्डी रोगा का उपचार किया जाएगा। जिसमें सीढ़ी चढ़ने उतरने में परेशानी होना, घुटने एवं चूल्हे के जोड़ो में दर्द या सूजन, खेल के दौरान चोट एवं प्रेक्चर, मांसपेशियों में लगी चोट, कमर में लकलीफ, घूटने या कंधे में लिगामेंट में चोट के अलावा हड्डी से जुड़ी समस्त समस्याओं का उपचार के साथ साथ परामर्श दिया जाएगा। हड्डी रोगों से संबंधित मरीज अपना पंजीयन दर्ज कराने टोल फ्री नंबर 18008895080 में संपर्क सकते हैं।









