नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 20 दिसंबर मत डाले जाएंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश में आज 15 नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है । नगरीय निकायों के लिए 20 दिसंबर मत डाले जाएंगे। वहीं मतगणना 23 दिसंबर को होगा । सुबह 8  से 5 बजे तकमत डाले जाएंगे  |

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक ऑन लाइन नॉमिनेशन की व्यवस्था इस बार भी जारी रहेगा । देश मे ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है । हमारा प्रयास 100 फीसदी ऑनलाइन नामांकन का है ।  ऑनलाइन निर्वाचन वाली तैयार की गई है । 27 तारीख को जिला कलेक्टर करेंगे अधिसूचना जारी करेंगे । नॉमिनेशन फॉर्म 27 तारीख से शुरू हो जाएगा, अंतिम तरीख 3 दिसंबर तक है। वहीं 6 दिसंबर को नाम वापस लेने के आखिरी दिन है।  20 दिसम्बर को मतदान होगा । सुबह 8 से शाम 5 बजे होगा मतदान किया जाएगा । मतगणना 23 दिसम्बर को होगा ।

आयोग के मुताबिक तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता भी लागू कर दी गई है । चुनाव वाले क्षेत्र में आचार संहिता लागू किया गया है ।  पिछले 2-3 महीनों से इसकी तैयारी चल रही थी । 10 जिलो में चुनाव और 11 जिलों में उप चुनाव होने है । जिन पंद्रह निकायों में चुनाव हैं उनमें छ नगर पंचायत, पाँच नगर पालिका परिषद और चार नगर निगम शामिल हैं । राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा, निकाय चुनाव के लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे ।

 

नोटा का प्रावधान ही लागू रहेगा। उपचुनाव के लिए 37 केंद्र बनाए जाएंगे । टोटल 17 वार्ड में होगा उप चुनाव । चार निगम, पांच नगर पालिका छह नगर पंचायत । के बैलेट पेपर से होंगे चुनाव ।  7,78,720 लाख मतदाता चुनेंगे जन प्रतिनिधि 1 हजार मतदान केंद्र, 37 केंद्र उपचुनाव के लिए बनाए जाएंगे। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएंगे । 18 तरीकों के पहचान पत्र को वैध किया गया है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें