रायपुर | बीजेपी नेता कवर्धा मामले में न्यायिक जांच को लेकर जमकर प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं | बीजेपी कवर्धा मामले में लगातार नारेबाजी कर इस मामले में न्यायिक जांच की मांग कर रही है |
इस दौरान सांसद विधायक समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता एकात्म परिसर से प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं | वही इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्रीगण विधायक समेत सांसद मौजूद है |









