अपमानित महसूस कर रही थी, नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने 40 दिन के बच्चे को मार डाला…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मध्य प्रदेश में नाबालिग रेप पीड़िता पर अपने 40 दिन के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना दमोह जिले की है। 15 साल की इस लड़की ने अपने बच्चे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो खुद को अपमानित महसूस कर रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्चे के जन्म के बाद से यह लड़की काफी परेशान थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़की अपने ही गांव के रहने वाले एक 17 साल के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी।

आरोप है कि फरवरी के महीने में लड़के ने इस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। नाबालिग लड़की के घरवालों को इस घटना के बारे में अगस्त के महीने में पता चला। लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया था।

यहां अस्पताल के चिकित्सकों ने लड़की के घरवालों के उसके गर्भवती होने की सूचना दी थी। जिसके बाद लड़की ने पूरी घटना के बारे में अपने घरवालों को बताया था। इसके बाद पीड़िता के घरवालों ने लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस मामले में पुलिस ने छानबीन कर आरोपी नाबालिग लड़के को पॉक्सो एक्ट के तहत पकड़ा था और उसे जुवेनाइट होम में भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि 16 अक्टूबर को लड़की ने इस बच्चे को जन्म दिया था। 5 नवंबर को चिकित्सकों ने लड़की को अस्पताल से छोड़ दिया था। इसके पांच दिन बाद लड़की एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची थी और उसने अपने बच्चे के बीमार होने की बात कही थी।

इसके बाद चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे की दम घोंट कर हत्या की गई थी। पुलिस का दावा है कि नाबालिग लड़की ने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर ली है। शुरुआती पूछताछ के बाद उसपर हत्या के केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें