विधायक प्रकाश नायक ने कई गाँव का किया सघन दौरा,लोगों की सुनी समस्याएं, पूर्वांचल रायगढ़ व बरमकेला विकासखंड के ग्रामीणों से हुए रुबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक प्रकाश नायक ने कई गाँव का किया सघन दौरा,लोगों की सुनी समस्याएं, पूर्वांचल रायगढ़ व बरमकेला विकासखंड के ग्रामीणों से हुए रुबर
रायगढ़।विधायक प्रकाश नायक ने पूर्वांचल रायगढ़ व रायगढ़ विकासखंड महानदी किनारें बसें कई गांवों का दौरा किया।विधायक ने इन विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसका निराकरण किया।
रायगढ़ विधायक का अपने विधानसभा क्षेत्र का सघन जनसंपर्क जारी है।पिछले दो दिनों से वें पूर्वांचल रायगढ़,सरिया व बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में पहुँचकर लोगों की समस्या सुनतें हुए मौक़े पर उसका निराकरण भी कर रहें है।पूर्वांचल क्षेत्र में मनवापाली,कोलाईबहाल,कोइलंगा,भुइयांपाली,बेहरापाली,व जामगांव सहित अन्य गाँवों का दौरा किया।यहाँ चौपाल लगाकर बैठें विधायक के समक्ष लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।पानी,बिजली,राशनकार्ड,व पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा गांव के सरपंच सचिव को निर्देशित किया।इसी कड़ी में सरिया क्षेत्र के महानदी किनारें बसें गाँव कुधरगढ़ी में ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या बताएं जाने पर विधायक ने तत्काल सरपंच-सचिव व पीएचई के अधिकारियों से चर्चा कर बोर खनन किये जाने के लिए निर्देशित किया।इसी तरह साल्हेओंना में तत्काल बिजली खंबा लगाए जाने के लिए निर्देश दिया।ग्राम विश्वासपुर,मानिकपुर,बरगांव,छेवारीपाली व दादरपाली सहित अन्य गाँव में पहुँचकर भी लोगों से रुबरु हुए।
इस पूरे जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,पदमन प्रधान, मुकेश गुप्ता विधायक प्रतिनिधि,सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर,पूर्वांचल ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वासु प्रधान,भुवन विजय,प्रेम साहू,ईश्वर,संतोष चौहान,बीडीसी युवराज चौधरी,किसान चौधरी,सचिन मिश्रा,बोधराम,नारायण पटेल,विद्यानंद चौधरी,सेतराम सहित पूर्वांचल रायगढ़ व सरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें