ओडिशा में कटक शहर के समीप महानदी में डूबने से 4 लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लड़कों के शव नदी से बाहर निकाले गए। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के ये लड़के शहर के पोटापोखरी इलाके के रहने वाले थे। वे गुरुवार दोपहर को नदी के समीप खेलने गए थे।
https://samachardoot.in/2021/11/27/cancer-will-be-cured-by-making-a-relationship-the-doctor-told-the-patient-and-then-read-full-news/
पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि जब शाम तक लड़के घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने इलाके में उनकी तलाश की और घर से करीब दो किलोमीटर दूर गांधीपल्ली के समीप नदी किनारे उनकी साइकिलें खड़ी देखी।
https://samachardoot.in/2021/11/27/to-make-the-wedding-memorable-the-lawyer-printed-legal-clauses-on-his-wedding-card/
उन्होंने बताया कि पुलिस को रात 9 बजे के करीब सूचना दी गई और इसके बाद दमकल और ओडिशा आपदा मोचन कार्य बल के कर्मियों ने तलाश अभियान शुरू किया और रात 11 बजे एक शव बरामद किया। यह शव उस स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया जहां से लड़के लापता हुए थे।
https://samachardoot.in/2021/11/27/pcs-officers-son-made-porn-video-of-maid-blackmailing-and-then-read-full-news/
चौलियागंज थाने के इंस्पेक्टर एस राउत ने कहा कि तलाश अभियान रात भर जारी रहा और शुक्रवार सुबह बाकी लड़कों के शव भी बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि लड़के कैसे डूबे। पोस्टमार्टम किया गया है और शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/26/the-policemen-were-trying-to-convince-the-family-members-here-the-boy-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-his-girlfriend-read-full-news/








