शराब के विषय में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो टोल फ्री नंबर 15545 पर इसकी जानकारी दें। इसपर कॉल करने से आपकी शिकायत निबंधित हो जाएगी। साथ ही आपकी गोपनीयता बरकरार रहेगी।
https://samachardoot.in/2021/11/26/the-policemen-were-trying-to-convince-the-family-members-here-the-boy-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-his-girlfriend-read-full-news/
इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18003456268 पर भी लोग शराब बनाने, बाहर से इसकी खेप आने संबंधित सूचना दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर तत्काल सक्षम पदाधिकारी कार्रवाई करते हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/26/sister-in-law-had-an-illicit-relationship-with-a-non-male-on-coming-to-know-brother-in-law-gave-this-dreadful-punishment/
वहीं जिला नियंत्रण कक्ष 0631-2222259 और मद्य निषेध के सहायक आयुक्त के मोबाइल नंबर 9473400379 पर भी सूचना या शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। शुक्रवार को मद्य निषेध दिवस के मौके पर डीएम अभिषेक सिंह ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शुक्रवार को पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर शराब नहीं पीने की शपथ लेने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/26/feeling-humiliated-the-minor-rape-victim-killed-her-40-day-old-child-read-full-news/
जिला स्तर पर डीएम अभिषेक सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलायी। नशामुक्ति दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज और पेंटिंग की प्रतियोगिता करायी गई। यह प्रतियोगिता नौवीं से 12वीं और छठी से 8वीं तक के छात्रों के बीच हुई है। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों को डीएम सम्मानित करेंगे।
https://samachardoot.in/2021/11/26/gang-rape-in-moving-car-victims-condition-critical-police-caught-the-main-accused-in-action-read-full-news/
नौवीं से 12 वीं तक में पहला स्थान सौरभ कुमार, दूसरा स्थान सलोनी कुमारी और तीसरा स्थान जुनैद जमाल को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार छठी से आठवीं तक की प्रतियोगिता में पहला स्थान काजल कुमारी, दूसरा स्थान कुंदन कुमार भारती और तीसरा स्थान प्रीति कुमारी को मिला।
https://samachardoot.in/2021/11/26/thats-the-limit-43-deliveries-due-to-operation-in-private-hospitals-know-what-came-out-in-national-family-health-survey-4/
निकाली गई जागरूकता रैली
इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। गांधी मैदान में डीईओ द्वारा मद्य निषेध संबंधी शपथ दिलायी गई। जिससे छात्र अपने माता-पिता या अभिभावकों को शराब न पीने के संबंध में जागरूक और प्रेरित कर सकें।
https://samachardoot.in/2021/11/26/the-person-sitting-in-the-park-mistook-the-crocodile-and-started-taking-selfie-and-then/
मद्य निषेध के सहायक आयुक्त हुए सम्मानित
गया जिले के मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश को बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में सम्मानित किया।








