एक पुरानी कहावत है कि जब बाप पिएगा दारू तो बेटा लगाएगा झाड़ू। शराबबंदी वाले बिहार के सासाराम से एक ऐसी खबर आ रही है जो शराबबंदी की जमीनी हकीकत को उजागर करती है।
https://samachardoot.in/2021/11/27/pcs-officers-son-made-porn-video-of-maid-blackmailing-and-then-read-full-news/
खबर यह है कि एक कलयुगी पिता अपने बच्चों के किताब के लिए सरकार द्वारा दी गई राशि से शराब पी गया और अपने मासूम बेटे और बेटी को किताब खरीद कर नहीं दिया। यह खुलासा इस कलयुगी पिता के दो मासूम बच्चों ने तब किया जब स्कूल के शिक्षक ने बच्चों से किताब नहीं होने तक कारण पूछा।
https://samachardoot.in/2021/11/27/khaki-turning-away-from-unclaimed-dead-bodies-in-the-affair-of-a-few-rupees-due-to-this-the-police-do-not-return-to-the-funeral/
रोते रोते बच्चे ने बताया कि पापा दारू पीते हैं और किताब के पैसे का भी शराब पी गये और बार-बार कहने पर भी खरीद कर नहीं देते हैं। बच्चों के मास्टर साहब से रो-रो कर दुखरा सुना रहे आंसुओं से लथपथ मासूम बच्चों का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वाकया बिहार में शराबबंदी के हकीकत को नंगा कर रहा। घटना सासाराम के तिलौथू प्रखंड के एक स्कूल का है।
https://samachardoot.in/2021/11/27/to-make-the-wedding-memorable-the-lawyer-printed-legal-clauses-on-his-wedding-card/
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल के मास्टर साहब बच्चे से पूछते हैं कि 5 दिनों से कहने के बाद भी किताब क्यों नहीं लाए तो रोता हुआ बच्चा जो जवाब देता है रूह कांप आने वाला है। लेकिन वहीं मौजूद उसके पिता मेवालाल को इससे भी शर्म नहीं आती।
https://samachardoot.in/2021/11/27/cancer-will-be-cured-by-making-a-relationship-the-doctor-told-the-patient-and-then-read-full-news/
यह मामला सासाराम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतलूका,तिलौथू प्रखंड का है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार करना है कि वे हमेशा बच्चों से किताबों के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। ग्रामीण मेवालाल के बच्चे किताब लेकर नहीं आ रहे थे। पूछने पर बच्चे बच्चे कोई जवाब नहीं दे पाते और रोने लगते थे। इस पर उन्हें शक हुआ कि जरूर को बड़ी बात है जिसे बताने से बच्चे डर रहे हैं। उन्होंने अन्य बच्चों से जानकारी ली तो पता चला कि मेवालाल शराब पीने का आदी है।
https://samachardoot.in/2021/11/27/the-young-man-expressed-his-love-if-the-minor-girl-refused-he-killed-her-read-full-news/
प्रधानाध्यापक ने मेवालाल को स्कूल बुलाया और उसके सामने ही बच्चों से किताब नहीं होने की बात पूछी। मेवालाल के मासूम बेटा और बेटी दोनों इस सवाल से डर गए और रोने लगे। लेकिन, समझा-बुझाकर पूछने पर दोनों बच्चों ने बताया किताब के लिए जो पैसे मिले थे उससे उनका पिता शराब पी गया और किताबें नहीं खरीदी इस पर प्रधानाध्यापक ने मेवालाल को भी काफी लताड़ लगाई।








