नाबालिग ने पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा……..पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। उत्तर प्रदेश में वृन्दावन क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की बच्ची के साथ किशोर वय बालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

https://samachardoot.in/2021/11/27/alien-will-come-to-earth-due-to-these-mistakes-of-humans-scientists-have-given-a-frightening-warning-read-full-news/

पुलिस के मुताबिक यह मामला बृहस्पतिवार का है। तब दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छटीकरा गांव का एक किशोर पड़ोस की पांच वर्ष की बच्ची को टॉफी खिलाने का लालच देकर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक सुनसान मकान में ले गया और वह वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर गांव से फरार हो गया।

https://samachardoot.in/2021/11/27/traumatic-accident-three-elephants-died-after-being-hit-by-a-train/

बच्ची जब घर पहुंची तो उसे गुमसुम देख परिजनों ने उससे उसका कारण पूछा लेकिन उसने उस दिन डर के मारे कुछ नहीं बताया। परंतु, शुक्रवार को उसने पूरी घटना बता दी। उसके बाद परिजन उसे इलाके की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत ले गए और तहरीर देकर मामला दर्ज करने की फरियाद की।

https://samachardoot.in/2021/11/27/kaliyugi-fathers-handiwork-son-and-daughter-drank-alcohol-for-books-money-crying-children-pleaded-with-the-teacher/

थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, प्राथमिक स्तर पर घटना की जांच करने के पश्चात कल शाम ही मामला दर्ज कर लिया गया और फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 12 वर्ष से कम होने के कारण इस मामले में भादंसं और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।?

https://samachardoot.in/2021/11/27/the-young-man-expressed-his-love-if-the-minor-girl-refused-he-killed-her-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें