पत्नी ने आशिक संग मिलकर मारा या बीमारी से हुई मौत? 5 माह बाद कब्र से निकली लाश से खुलेंगे राज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के शामली की जिला अदालत ने जुलाई में दफनाए गए एक शख्स के शव को बाहर निकालने का आदेश दिया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, साजिद नाम के शख्स की मौत की वजह बीमारी बताई गई थी लेकिन अब मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।

https://samachardoot.in/2021/11/27/kaliyugi-fathers-handiwork-son-and-daughter-drank-alcohol-for-books-money-crying-children-pleaded-with-the-teacher/

जिला न्यायाधीश ने शनिवार को साजिद के शव को कब्र से बाहर निकालने का आदेश दिया। साजिद की मौत बीमारी के कारण हुई थी और इसी साल 9 जुलाई को उन्हें परिवार ने दफनाया था।

https://samachardoot.in/2021/11/27/four-children-drowned-in-mahanadi-while-playing-dead-body-found-one-kilometer-away/

सर्कल ऑफिसर जितेंद्र कुमार के मुताबिक, मौत को लेकर साजिद की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साजिद के भाई सादिक ने कांधला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

https://samachardoot.in/2021/11/27/the-young-man-expressed-his-love-if-the-minor-girl-refused-he-killed-her-read-full-news/

पुलिस के मुताबिक, सादिक का आरोप है कि उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिद को मारा और सादिक के वहां पहुंचने से पहले ही शव को दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

https://samachardoot.in/2021/11/27/cancer-will-be-cured-by-making-a-relationship-the-doctor-told-the-patient-and-then-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें