ब्याज में रकम लेकर एक महिला की हत्या की दी सुपारी, क्या हो पाई महिला की हत्या…..जानिये क्या है पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना पुलिस ने नौबतपुर में डॉक्टर की पत्नी और ब्यूटी पार्लर संचालिका रिमझिम हत्याकांड में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि रिमझिम रोहित कुमार नाम के युवक को काला जादू (तंत्र-मंत्र) कर बर्बाद करने की धमकी देती थी। इसी बात से परेशान होकर रोहित (पटेलनगर, गोकुल पथ) ने रिमझिम के पैसे से ही सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी। घटना के वक्त वह खुद भी वहां मौजूद था।

https://samachardoot.in/2021/11/27/kaliyugi-fathers-handiwork-son-and-daughter-drank-alcohol-for-books-money-crying-children-pleaded-with-the-teacher/

इस मामले में पुलिस ने रोहित कुमार, सूरज कुमार, कमल, शूटर रंजीत कुमार और राहुल कुमार, व पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। उस गाड़ी को जब्त कर लिया गया जिस पर रिमझिम को रोहित नौबतपुर तक ले गया था। एसएसपी उपेंद्र शर्मा के मुताबिक बहन की शादी रोहित ने कर्ज लेकर की थी। 50 हजार रुपये मिलने वाली सैलरी से हर माह 40 हजार कट जाते थे। इस कारण रोहित डिप्रेशन में आ गया।

https://samachardoot.in/2021/11/27/four-children-drowned-in-mahanadi-while-playing-dead-body-found-one-kilometer-away/

इस बात को उसने अपनी एक महिला सहकर्मी से साझा किया। उसी महिला ने रिमझिम के बारे में उसे जानकारी दी। करीब दो साल पहले रोहित जब रिमझिम के पास गया तो उन्होंने उसे चांदी का कड़ा पहनने को कहा। उनका दावा था कि इससे रोहित का तनाव कम होगा। इसके बाद 15 हजार रुपये लेकर रोहित के नाम पर बलि चढ़ाई गई। इससे पहले रिमझिम ने रोहित को चार नये शर्ट पहनने को कहा। उसने जब शर्ट खरीदे और उसे पहनकर एक इंटरव्यू में गया तो सफल हो गया। इसके बाद रोहित का भरोसा बढ़ गया।

https://samachardoot.in/2021/11/27/the-young-man-expressed-his-love-if-the-minor-girl-refused-he-killed-her-read-full-news/

पुलिस की मानें तो रोहित ने बताया कि उसने रिमझिम के कहने पर काला जादू जैसी चीजों पर काफी रुपये खर्च किये। लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ जो वो चाहता था। लिहाजा वह महिला से पीछा छुड़ाने लगा।

https://samachardoot.in/2021/11/27/jokingly-friends-filled-air-in-the-body-with-a-pump-and-then-read-full-news/

यह देख रिमझिम ने रोहित को ऐसा करने से मना किया। उन्होंने उसे धमकी दी कि वह अपने काला जादू से उसे बर्बाद कर देगी जैसा उसके दोस्तों को किया है। इसके बाद रोहित तनाव में रहने लगा और उसने रिमझिम की हत्या करने की साजिश रची।

https://samachardoot.in/2021/11/27/cancer-will-be-cured-by-making-a-relationship-the-doctor-told-the-patient-and-then-read-full-news/

रोहित ने धमकी मिलने की बात को अपने एक पुराने दोस्त कमल से साझा। कमल के दफ्तर में रहने वाले सूरज ने ये सारी बात सुनीं। फिर उसने पवन नाम के युवक से बात की। पवन ने ही शूटर राहुल और रंजीत से रोहित का परिचय करवाया। शूटरों ने रोहित से हत्या करने के लिये चार लाख रुपये मांगे।

https://samachardoot.in/2021/11/27/to-make-the-wedding-memorable-the-lawyer-printed-legal-clauses-on-his-wedding-card/

15 परसेंट पर लिया कर्ज
रोहित ने रिमझिम से 15 परसेंट पर कर्ज लिया। फिर उसी पैसे शूटर को दे दिये। घटना के दिन तीन बजकर 19 मिनट पर वह पार्लर पहुंचा और जमीन दिखाने के नाम पर रिमझिम को अपने साथ ले गया। तीन बजकर 22 मिनट पर दोनों पार्लर से निकले फिर नौबतपुर पहुंचे। कमल और दोनों शूटर पहले से नौबतपुर में मौजूद थे। रिमझिम ने वहां अकेले में पूजा कर जमीन को परखने की बात कही। उन्होंने जमीन की मिट्टी चाटकर उसके साफ-सुथरा होने की बात कही। इसके तुरंत बाद शूटरों ने उन्हें गोली मार दी। रिमझिम के पर्स और मोबाइल को सभी ने एक नहर में फेंक दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें