ट्यूशन टीचर ने चुरा लिए 15 लाख, घर में बच्चों को छोड़ बाहर गए थे माता-पिता………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने एक ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आरोप है कि वह जिस लड़के को पढ़ाना जाता था उसके घर से कैशन और ज्वैलरी चुराई है। माता-पिता अपने बच्चों को छोड़कर बाहर गए थे, उसी दौरान ट्यूशन टीचर ने घर में चोरी को अंजाम दिया। कुल सामान की वैल्यू 15 लाख बताई गई है। पढ़ाई करने वाला छात्र दौसा का रहने वाला है।

https://samachardoot.in/2021/11/28/resigned-from-government-job-due-to-three-wives-then-boss-took-this-decision/

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चुराए हुए गहनों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन भी लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 31 अक्टूबर को दौसा के बैरा मोहल्ला के रहने वाले अशोक कुमार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे तो उनके घर से 15 लाख रुपए की चोरी हुई। चोरी गए सामान में कैश और ज्वैलरी दोनों थी।

https://samachardoot.in/2021/11/28/father-and-relatives-sold-the-girl-deal-with-the-elderly-for-rs-3-40-lakh-read-full-news/

अशोक कुमार ने अपनी शिकायत यह भी बताया कि जब वह बाहर गए थे तो उनके बच्चे घर पर थे। साथ ही परिवार ने यह भी शक जताया था कि ट्यूशन पढ़ाने वाला मोहम्मद आसिफ इस चोरी के पीछे हो सकता है।

https://samachardoot.in/2021/11/28/the-woman-said-after-marrying-a-cow-my-husband-was-reborn-in-this-form-read-full-news/

हालांकि शुरुआती पूछताछ में ट्यूशन टीचर ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करके पुख्ता सुबूत जुटाए। तब फिर आसिफ का थाने बुलाया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई। इस बार ट्यूशन टीचर आसिफ के पास अपना गुनाह छुपाने का कोई बहाना नहीं था। नतीजतन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

https://samachardoot.in/2021/11/28/here-the-quack-doctor-has-done-sterilization-of-10-women-in-a-government-hospital-such-an-open-poll-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें