सूने मकान में घुसे चोर ढाई लाख नगदी सहित 13 लाख के गहने लेकर हो गए फरार……..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ. रायगढ़ जिले के खरसिया में एक बार फिर से चोर गिरोह ने चोरी की बडी वारदात को अंजाम देते हुए लगभग ढाई लाख नगद सहित 13 लाख के जेवरात पार कर दिये हैं। व्यापारी अपने परिवार के साथ दो दिन पहले ही निजी काम से बिलासपुर गया हुआ था और इसी बीच चोरों ने खरसिया के रायगढ़ चैक स्थित मकान के मुख्य द्वार का दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर चोर की घटना को बखूबी से अंजाम दिया है।

https://samachardoot.in/2021/11/28/the-minor-made-a-five-year-old-girl-a-victim-of-lust-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/

जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने डाॅक स्क्वाड की मदद से चोरो का सुराग लगाने का प्रयास किया है, पर अभी तक पुलिस को कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नही लगा है। खरसिया पुलिस ने राजा अग्रवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://samachardoot.in/2021/11/28/wife-killed-together-with-lover-or-died-due-to-illness-secrets-will-be-revealed-from-the-dead-body-after-5-months/

खरसिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के रायगढ़ चैक में रहने वाले राजा अग्रवाल दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ निजी काम से बिलासपुर गए हुए थे। चोरों ने राजा अग्रवाल के परिवार बाहर होनें की जानकारी मिलते ही उनके सूने घर में योजनाबद्व तरीके से धावा बोलते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घंटो आलमारी व तिजोरी तोड़कर वहां रखे ढाई लाख रूपए नगद तथा सोने चांदी के जेवरात उड़ा दिए।

https://samachardoot.in/2021/11/28/a-betel-nut-was-given-to-kill-a-woman-by-taking-interest-in-interest-what-happened-to-the-murder-of-the-woman-know-what-is-the-whole-matter/

 

राजा अग्रवाल के अनुसार घर में ढाई लाख रूपए नगद तथा सोने चांदी के जेवरात बड़ी संख्या में थे जिसकी कीमत करीब 13 लाख से भी अधिक बताई जाती है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने डीव्हीआर सहित पार कर दिया है। जिससे चोरों का सुराग लगने में दिक्कत आ रही है। वहीं पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर महत्वपूर्ण क्लू ढूंढने में लग गई है।

https://samachardoot.in/2021/11/28/here-the-quack-doctor-has-done-sterilization-of-10-women-in-a-government-hospital-such-an-open-poll-read-full-news/

यहां यह बताना लाजमी होगा कि खरसिया में इससे पहले भी चोरी की कई बड़ी वारदात होनें के बाद भी पुलिस गश्त में सुस्ती लगातार जारी है, इतना ही नही चोरों के बुलंद हौसलों से स्थानीय व्यापारी व लोग दहशत में है।

https://samachardoot.in/2021/11/28/father-and-relatives-sold-the-girl-deal-with-the-elderly-for-rs-3-40-lakh-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें