आज से एक मार्च तक 46 ट्रेनें नहीं चलेंगी, 42 गाड़ियों का फेरा घटाया………देखिये लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी और बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का कहर शुरू हो चुका है। पूर्व मध्य रेल की ओर से कोहरे के कारण 23 जोड़ी (46) ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर 2021 से 1 मार्च 2022 तक रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा।

https://samachardoot.in/2021/11/30/those-who-lost-their-relatives-from-corona-they-will-get-compensation-online-supreme-court-ordered-to-create-a-portal/

इसके अलावा 21 जोड़ी (42) ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने यह जानकारी दी। 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा मथुरा एक्सप्रेस का आंशिक समापन आगरा कैंट में किया जाएगा। यानी यह ट्रेन आगरा कैंट और मथुरा के बीच रद्द रहेगी।

https://samachardoot.in/2021/11/30/mother-used-to-strip-herself-and-daughter-in-front-of-lover-dirty-work-was-done-on-video-call-action-was-captured-in-cctv/

 

6 दिसंबर से 28 फरवरी तक मथुरा से खुलने वाली मथुरा हावड़ा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आगरा कैंट से किया जाएगा। यानी यह ट्रेन मथुरा और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जाएंगी, इनमें मुख्य रूप से पटना कोटा पटना एक्सप्रेस शामिल हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/29/1034-terrorist-attacks-across-the-country-in-the-last-three-years-177-soldiers-martyred/

पटना से हावड़ा व रांची जनशताब्दी समेत 21 जोड़ी ट्रेनें अलग अलग तिथि में रद्द
21 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की घोषणा की है। इन ट्रेनों में मुख्य रूप से हावड़ा पटना हावड़ा जनशताब्दी गुरुवार को नहीं चलेगी। जबकि पटना रांची पटना जनशताब्दी शुक्रवार को नहीं चलेगी। राजेंद्र नगर टर्मिनल नई दिल्ली बुधवार को जबकि नई दिल्ली राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेगी। इसी तरह गया नई दिल्ली महाबोधि सोमवार को जबकि नई दिल्ली गया मंगलवार को नहीं चलेगी। पटना कोटा शुक्रवार को नहीं चलेगी, जबकि कोटा पटना शनिवार को नहीं चलेगी। इसी तरह कुल 21 जोड़ी ट्रेन अलग-अलग दिनों में नहीं चलायी जाएंगी। इन ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गयी है ताकि ट्रेन का परिचालन ठीक से हो सके।

https://samachardoot.in/2021/11/30/chhattisgarh-government-issued-instructions-regarding-the-new-variant/

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
11306/ 11105 झांसी कोलकाता झांसी 3 दिसंबर से 27 फरवरी
15624 /15623 कामाख्या भगत की कोठी कामाख्या 3 दिसंबर से 1 मार्च
15903 /15904 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ 6 दिसंबर से 2 मार्च
12529 /12530 पाटलिपुत्र लखनऊ पाटलिपुत्र 1 दिसंबर से 28 फरवरी
15162/ 15161 बनारस मुजफ्फरपुर बनारस 1 दिसंबर से 28 फरवरी
14004 /14003 नई दिल्ली मालदा टाउन नई दिल्ली 2 दिसंबर से 1 मार्च
12988 /12987 अजमेर सियालदह अजमेर 1 दिसंबर से 1 मार्च
12325 /12326 कोलकाता नांगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 26 फरवरी
12357/ 12358 कोलकाता अमृतसर कोलकाता 30 नवंबर से 28 फरवरी
13429/ 13430 मालदा टाउन आनंद विहार मालदा टाउन 3 दिसंबर से 26 फरवरी
12583 /12385 हटिया आनंद विहार हटिया 1 दिसंबर से 28 फरवरी
12585 /12586 आनंद विहार संतरागाछी आनंद विहार 6 दिसंबर से 1 मार्च
18103/ 18104 टाटा अमृतसर टाटा 1 दिसंबर से 2 मार्च
15707 /15708 कटिहार अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 3 मार्च
15955 /15956 कामाख्या दिल्ली कामाख्या 1 दिसंबर से 2 मार्च
14534 /14533 अंबाला कैंट बरौनी अंबाला कैंट 4 दिसंबर से 28 फरवरी
14006 /14005 आनंद विहार सीतामढ़ी आनंद विहार 1 दिसंबर से 2 मार्च
14674/ 14673 अमृतसर जयनगर अमृतसर 3 दिसंबर से 28 फरवरी
15624/ 15623 कामाख्या भगत की कोठी कामाख्या 3 दिसंबर से 1 मार्च
12177/ 12178 हावड़ा मथुरा हावड़ा 3 दिसंबर से 28 फरवरी
12873 /12874 हटिया आनंद विहार हटिया 30 नवंबर से 1 मार्च
22857 /22858 संतरागाछी आनंद विहार संतरागाछी 6 दिसंबर से 1 मार्च
18103/ 18104 टाटा अमृतसर टाटा 29 नवंबर से 2 मार्च

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें