गढ़वा में स्कूल से लौट रही नौवीं की छात्रा को उसके कथित प्रेमी ने पहले चाकू से गोदा और फिर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या का आरोपी भी नाबालिग है। यह सनसनीखेज वारदात खरौंधी थाना क्षेत्र स्थित करिवाडीह में हुई।
https://samachardoot.in/2021/11/30/mother-used-to-strip-herself-and-daughter-in-front-of-lover-dirty-work-was-done-on-video-call-action-was-captured-in-cctv/
घटना के समय मौजूद लड़की की सहेलियों के अनुसार वहशी किशोर ने शबनम खातून को उनके बीच से हाथ पकड़कर खींचा। बोला, आजकल बात क्यों नहीं कर रही हो? इसी दौरान हथियार लहराते हुए बाकी लड़कियों को भगा दिया।
https://samachardoot.in/2021/11/30/those-who-lost-their-relatives-from-corona-they-will-get-compensation-online-supreme-court-ordered-to-create-a-portal/
लड़कियों ने भागकर गांव में लोगों को सूचना दी। जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक छात्रा लहूलुहान होकर दम तोड़ चुकी थी। हमलावर ने उसे चाकू से गोदने के बाद सीने में दाईं व बाईं तरफ दो गोलियां मार मौत की नींद सुला दिया।
https://samachardoot.in/2021/11/30/chhattisgarh-government-issued-instructions-regarding-the-new-variant/
जब पुलिस पहुंची तो परिजन हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नहीं उठने देने पर अड़ गए। तीन घंटे तक समझाने के बाद परिजनों ने शव उठने दिया। काफी समझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
सिरफिरे के वहशीपन का शिकार हुई छात्रा शबनम खातून गांव से एक किमी दूर भलुही उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपने पांच-सात सहेलियों के साथ घर लौट रही थी।
https://samachardoot.in/2021/11/29/1034-terrorist-attacks-across-the-country-in-the-last-three-years-177-soldiers-martyred/
रास्ते में हमलावर अरहर के खेत में घात लगाकर बैठा था। छात्रा के घर से करीब 500 मीटर दूर रामचंद्र प्रजापति के घर के पास खेत से निकलकर हमलवार सड़क पर आया।
https://samachardoot.in/2021/11/28/father-and-relatives-sold-the-girl-deal-with-the-elderly-for-rs-3-40-lakh-read-full-news/
छात्रा को रोकने के बाद उसे पकड़कर सहेलियों से अलग कर शादी के लिए दबाव डालने लगा। उसकी सहेलियों ने बताया कि सामने आकर वह कहने लगा, आजकल तुम हमसे बात क्यों नहीं करती हो…।
https://samachardoot.in/2021/11/28/here-the-quack-doctor-has-done-sterilization-of-10-women-in-a-government-hospital-such-an-open-poll-read-full-news/
शबनम और उसकी सहेलियों ने विरोध किया। सहेलियों ने बचाव करते कहा कि घर जाकर बात करो। इस पर सिरफिरे ने पिस्टल लहराते हुए सबको भाग जाने को कहा। उनके नही भागने पर सबको जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद सहेलियां डर कर वहां से भाग गईं।
https://samachardoot.in/2021/11/28/the-woman-said-after-marrying-a-cow-my-husband-was-reborn-in-this-form-read-full-news/









