छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर बुधवार से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। धान खरीदी और बारदाने को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल जहां धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह होने का दावा कर रहे हैं तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बारदाने को लेकर भूपेश सरकार पर हमला बोला।

डॉ. रमन ने ट्वीट कर कहा कि नीयत देखिये! किसान विरोधी @bhupeshbaghel सरकार की। शराब बेचने के लिए बोतल है- धान खरीदने बारदाने नहीं है। धान खरीदी के नियमों की सूची है, टोकन है- शराब के लिए कोई नियम नहीं। शराब घर पहुंचाकर बेच सकते हैं- समितियों में धान खरीदने में दिक्कत है। अन्नदाता सब फर्क समझ रहे हैं!
https://samachardoot.in/2021/11/30/those-who-lost-their-relatives-from-corona-they-will-get-compensation-online-supreme-court-ordered-to-create-a-portal/
भारतीय जनता पार्टी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का मीडिया से बातचीत करते हुए वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह अजीब सरकार है, किसी भी बात के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा देती है। नरेंद्र मोदी बोरा (बारदाना) खरीदकर नहीं देगा। छत्तीसगढ़ में 15 साल मुख्यमंत्री रहते हमें कभी बारदाने की समस्या नहीं हुई। डेढ़-दो साल में प्रदेश की कांग्रेसी सरकार हफरने (हांफने) लगी है। राज्य सरकार किसानों से बारदाने मंगा रही है। कुछ दिन में सरकार यह बोलेगी की बोरा भी ले आओ, कांटा भी ले आओ और तौलकर ले जाओ।
https://samachardoot.in/2021/11/30/chhattisgarh-government-issued-instructions-regarding-the-new-variant/
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को कोई तकलीफ न हो इसके लिए धान खरीदी केंद्र में वृद्धि की गई है। पहले रात-रातभर किसान जागकर धान की रखवाली करते थे और तौलाई कराते थे, उसमें उन्हें परेशानी होती थी, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। मांग के अनुरूप और खरीदी केंद्रों में वृद्धि कर रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/29/1034-terrorist-attacks-across-the-country-in-the-last-three-years-177-soldiers-martyred/
इस साल पंजीयन अधिक हुआ है और रकबा में भी वृद्धि हुई है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। हमारी सरकार किसानों की सरकार है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों का धान खरीद सकें। बारदाना संकट को लेकर सीएम ने कहा कि पीएम मोदी को चिट्ठी लिखे हैं। जूट मिल से तय शेड्यूल में बारदाने नहीं मिल पाए।
https://samachardoot.in/2021/11/28/father-and-relatives-sold-the-girl-deal-with-the-elderly-for-rs-3-40-lakh-read-full-news/
किसानों को होने वाली परेशानी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। कोयला, डीएपी, वैक्सीन और बारदाना भी केंद्र सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व सीएम डा. रमन सिंह द्वारा बारदाने के लिए केंद्र को लिखी चिट्ठी भी सार्वजनिक की है।
https://samachardoot.in/2021/11/28/here-the-quack-doctor-has-done-sterilization-of-10-women-in-a-government-hospital-such-an-open-poll-read-full-news/
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रायपुर जिले के जरोदा और बंगोली उपार्जन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय के लिए आए किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने खुद धान तौल कर धान-खरीदी की शुरुआत की। खरीफ सीजन 2021-22 के लिए इस वर्ष लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है।








