इस महिला को है शादी करने की लत, अपने लिए ढूंढ रही 12वां दूल्हा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादी का क्षण जीवन का सबसे अनोखा क्षण होता है। लोग यह सोचते हैं कि शादी एक ही बार होती है इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए वे खूब कोशिश करते हैं। लेकिन एक ऐसी महिला सामने आई है जिसे शादी करने की लत है। यह महिला अपने लिए 12वें दूल्हे की तलाश कर रही है। यह महिला अब कई लोगों के लिए संपर्क में है, इनमें से कुछ लोगों से उसकी बात भी चल रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/01/when-the-lover-married-someone-else-the-angry-woman-made-a-plan-of-murder-at-the-last-moment-the-plans-turned-water/

दरअसल, यह महिला अमेरिका की है। ‘इनसाइडर’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, इस 52 वर्षीय महिला का नाम मोनेट है। इस महिला की 11 बार नौ अलग-अलग पुरुषों से शादी हो चुकी है, वह अब फिर से नया पार्टनर तलाश रही है। महिला भले ही अब 52 साल की हो गई हैं, लेकिन अब भी वह अपने लिए दूल्हा तलाश कर रही है, उसे कुछ प्रपोजल भी मिल चुके हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/01/entered-the-brides-room-as-a-guest-and-then-ran-away-with-it-read-full-news/

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया कि जब वह छोटी थी तो अपने भाई के दोस्तों से शादी करने की कल्पना करती थी। हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के तुरंत बाद मोनेट ने पहली शादी की थी। इसके बाद उन्होंने नौ अलग-अलग पुरुषों से 11 बार शादी की। लेकिन इनमें से कोई भी शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी है।

https://samachardoot.in/2021/12/01/during-the-wedding-the-bride-said-i-will-go-around-in-a-night-suit-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

आश्चर्य की बात यह है कि एक शख्स से वह दो बार शादी कर चुकी है। अपनी लगातार शादी टूटने पर महिला ने कहा कि वह बार-बार शादी टूटने से वो निराश नहीं है बल्कि अब उसे शादी की लत लग चुकी है।

https://samachardoot.in/2021/12/01/46-trains-will-not-run-from-today-till-march-1-reduced-the-frequency-of-42-trains-see-list/

महिला ने अपनी कुछ शादियों की चर्चा करते हुए बताया कि मेरा पांचवें नंबर का पति मेरे लिए सबसे अच्छा था। छठवें नंबर का पति भी काफी अच्छे स्वभाव का था, इसलिए मैंने उससे दो बार शादी रचाई थी।

https://samachardoot.in/2021/12/01/if-the-girl-student-refused-to-marry-she-took-off-two-bullets-by-adopting-a-knife-in-her-chest-thats-the-whole-matter-read-full-news/

फिलहाल यह महिला एक शख्स को करीब दो साल से अधिक समय से डेट कर रही हैं, यह अब उसी से अपनी शादी करने वाली है। मजेदार बात यह है कि इसी शख्स से महिला दो बार शादी पहले भी कर चुकी है।

https://samachardoot.in/2021/12/01/and-the-heart-of-a-41-year-old-farmer-started-beating-in-the-body-of-a-five-year-old-girl-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें