वैशाली जिले में शराब पीकर यात्रा करने वाले यात्री या फिर वाहन चालक अब सावधान हो जाएं! इनकी कहीं भी बीच सड़क पर पुलिस टीम ब्रेथ एनलाइजर से जांच कर सकती है। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस जेल की हवा खिलाएगी।
https://samachardoot.in/2021/12/01/when-the-lover-married-someone-else-the-angry-woman-made-a-plan-of-murder-at-the-last-moment-the-plans-turned-water/
बुधवार की रात में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्यमार्ग पर रामाशीष चौक स्थित दिग्घी आरओबी पर अचानक हाजीपुर एसडीओ अरुण कुमार और एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन में बैठे यात्रियों और चालकों की जांच शुरू की। इस अभियान में आधा दर्जन लोग शराब पीए हुए पकड़े गए।
https://samachardoot.in/2021/12/01/entered-the-brides-room-as-a-guest-and-then-ran-away-with-it-read-full-news/
इस अभियान की जानकारी देते हुए एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत हर दिन अलग अलग विभागों द्वारा जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
https://samachardoot.in/2021/12/01/during-the-wedding-the-bride-said-i-will-go-around-in-a-night-suit-what-is-the-whole-matter-read-full-news/
इसी के तहत वाहन में बैठे लोगों की जांच शुरु की गई है। ये अभियान लगातार चलेगा। वहीं सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि शाम में वाहन चालकों को डीएम द्वारा शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई थी। जिसके बाद शाम में वाहन चालकों और यात्रियों की जांच का अभियान चलाना था। इसी के तहत ये अभियान शुरू किया गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/01/if-the-girl-student-refused-to-marry-she-took-off-two-bullets-by-adopting-a-knife-in-her-chest-thats-the-whole-matter-read-full-news/
वाहनों के ड्राइवर, खलासी और यात्रियों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान लगभग एक घंटे के अभियान के दौरान लगभग आधा दर्जन आरोपितों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरु की जा रही है। इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा।
https://samachardoot.in/2021/12/01/and-the-heart-of-a-41-year-old-farmer-started-beating-in-the-body-of-a-five-year-old-girl-read-full-news/









