शादी के दिन दूल्हा हुआ गायब, बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन ने दर्ज कराया रेप का मुकदमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मनमुताबिक जगह शादी तय न होने से दूल्हा बारात जाने से ठीक पहले गायब हो गया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। उधर जब बारात समय पर दुल्हन के घर नहीं पहुंची तो वहां भी हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि दुल्हन ने थाने पहुंचकर दूल्हे पर रेप का मुकदमा लिखा दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/corona-havoc-25-students-found-positive-in-school-here-were-admitted-to-the-hospital/

मामला राजस्थान के झूंझनूं का है। जीन्यूज के मुताबिक यहां के सूरजगढ़ स्थित कसानी गांव के रवि की शादी के दिसंबर के दिन तय थी। शादी के दिन तक सबकुछ नॉर्मल था। बारात ले जाने की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक दूल्हा रवि बाइक लेकर कहीं गायब हो गया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/be-careful-driving-and-traveling-under-the-influence-of-alcohol-police-will-feed-jail-air-if-caught/

ऐसी हालत में वहां पर हड़कंप मच गया। घरवालों ने दूल्हे की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। आखिरकार थकहार कर घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

https://samachardoot.in/2021/12/02/this-woman-is-addicted-to-getting-married-12th-groom-is-looking-for-herself/

उधर जब इस बात की खबर दूल्हन के घर पहुंची कि दूल्हा बारात जाने से पहले ही कहीं भाग गया है तो दुल्हन आपे से बाहर हो गई। वह तत्काल स्थानीय थाने सूरजगढ़ पहुंची और दूल्हे के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे ने 19 नवंबर को उसे अपने गांव बुलाया था।

https://samachardoot.in/2021/12/02/passengers-will-get-these-facilities-again-in-these-trains-due-to-corona-the-railways-had-stopped/

यहां पर उसने शादी तोड़ने की धमकी भी दी थी और लड़की के साथ रेप भी किया था। वहीं मामला दर्ज होने के बाद दूल्हे की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उसे एक लड़की के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे वह अपनी प्रेमिका बता रहा है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-supreme-court-slammed-the-government-asked-why-are-the-children-forced-to-go-to-school-when-the-elders-are-working-from-home/

पुलिस ने इस मामले में दूल्हे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इस लड़की से प्रेम करता है और इसी से शादी करना चाहता है। लेकिन घरवालों ने जबर्दस्ती उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इस वजह से मजबूर होकर उसे घर से भागना पड़ा।

https://samachardoot.in/2021/12/02/weather-will-change-today-it-may-rain-in-these-areas-in-the-next-two-hours/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें