पराली में लग गई आग, खलिहान में खेल रहे थे तीन बच्चे जिंदा जल गए , गांव में पसरा मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पैरावट के करीब खेल रहे तीन बच्चे आगजनी का शिकार हो गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/

यह दर्दनाक हादसा भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुची गांव में हुई है। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/corona-havoc-25-students-found-positive-in-school-here-were-admitted-to-the-hospital/

भानपुरी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक तुलाराम यादव ने खलिहान में धान मिंजाई कर पैरावट (पैरा) को रखा गया था। इसके पास में ही 3 बच्चे खेल रहे थे। इस बीच पैरावट में अचानक आग लग गई। हादसे में विजेंद्र यादव (5 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2021/12/02/be-careful-driving-and-traveling-under-the-influence-of-alcohol-police-will-feed-jail-air-if-caught/

वहीं उसके बड़े भाई सुजीत यादव (9 वर्ष) को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एक और बच्चा मुकेश भी आगजनी में झुलस गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि आग में झुलसा बच्चा अभी ठीक है। शरीर के कुछ अंग ही आग की चपेट में आए हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-supreme-court-slammed-the-government-asked-why-are-the-children-forced-to-go-to-school-when-the-elders-are-working-from-home/

भानपुरी थाना के प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि इस हादसे की जानकारी मिलते ही भानपुरी थाना की टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/passengers-will-get-these-facilities-again-in-these-trains-due-to-corona-the-railways-had-stopped/

दोनों बच्चे काफी झुलस गए थे। एक की मौके पर मौत हो गई, जबिक दूसरे ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। आग कैसे लगी यह पता लगाया जा रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/01/if-the-girl-student-refused-to-marry-she-took-off-two-bullets-by-adopting-a-knife-in-her-chest-thats-the-whole-matter-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें