प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन के साथ आरोपी कमलेश अरोरा गिरफ्तार, आरोपी के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/

 

इसी तारतम्य में 02 दिसंबर की रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध हीरापुर रोड स्थित सी पी एस स्कुल पास एक व्यक्ति कुछ मादक पदार्थ रखा है, जिसे बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/corona-havoc-25-students-found-positive-in-school-here-were-admitted-to-the-hospital/

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक सुश्री रत्ना सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका श्री याकुब मेमन को आरोपी को मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/be-careful-driving-and-traveling-under-the-influence-of-alcohol-police-will-feed-jail-air-if-caught/

 

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना कमलेश अरोरा उर्फ लाली निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमलेश अरोरा की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन रखा होना पाया गया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/this-woman-is-addicted-to-getting-married-12th-groom-is-looking-for-herself/

 

प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन रखने के संबंध में कमलेश अरोरा से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

https://samachardoot.in/2021/12/02/passengers-will-get-these-facilities-again-in-these-trains-due-to-corona-the-railways-had-stopped/

 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कमलेश अरोरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन कीमती 50,000/- रूपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन को कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-supreme-court-slammed-the-government-asked-why-are-the-children-forced-to-go-to-school-when-the-elders-are-working-from-home/

 

कार्यवाही में निरीक्षक याकूब मेमन, उपनिरीक्षक राणा सिंह ठाकुर, सउनि. प्राणेश्वर वर्मा एवं प्र.आर. संजय सिंह थाना आमानाका की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें