राजस्थान में एक युवक को शाहखर्ची दिखाना महंगा पड़ गया। असल में युवक ने अपनी शादी में किराए पर हेलीकॉप्टर लिया था। इसी हेलीकॉप्टर से वह अपनी दुल्हन को विदा कराने गुजरात गया था। लेकिन जैसे ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसके लिए मुसीबतों का दौर शुरू हो गया। पता चला पुलिस ठगी के दो मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। ठगी भी ऐसी-वैसी नहीं लाखों रुपए की।
https://samachardoot.in/2021/12/03/saved-life-by-giving-breath-to-snake-unique-feat-of-satyam-of-chhattisgarh/
असल में वीडियो सामने आते ही युवक की हिस्ट्री भी सामने आ गई। जीन्यूज के मुताबिक राजस्थान के आबू रोड के रहने वाले सुरेंद्र कुमार राठौड़ ने आलीशान अंदाज में अपनी शादी रचाई थी। उसने 20 लाख रुपए में किराए पर हेलीकॉप्टर लिया था। इसी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर वह गुजरात के डिसा गांव अपनी दुल्हन को विदा कराने पहुंचा था।
https://samachardoot.in/2021/12/03/a-fire-broke-out-in-the-stubble-three-children-playing-in-the-barn-were-burnt-alive-weeds-spread-in-the-village/
सुरेंद्र राठौड़ का वीडियो सामने आते ही बांसवाड़ा के एसपी एक्शन में आ गए। असल में सुरेंद्र के ऊपर ठगी का एक केस चल रहा है। उसने चार साल पहले बांसवाड़ा जिले के एक शख्स से थाईलैंड में लीज पर होटल दिलाने के नाम पर 74 लाख रुपए की ठगी की थी।
https://samachardoot.in/2021/12/03/cyclone-jawad-can-cause-havoc-in-these-states-pm-modi-gave-necessary-guidelines-to-the-officers/
इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। वहीं उसने एक अन्य शख्स से भी करीब 42 लाख रुपए की ठगी की थी। दोनों मामलों में पुलिस सुरेंद्र की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। लेकिन उसकी शाही शादी के वायरल वीडियो ने खुद पुलिस को उसका पता दे दिया।
https://samachardoot.in/2021/12/03/the-groom-disappeared-on-the-wedding-day-if-the-procession-did-not-reach-the-bride-filed-a-rape-case/
जानकारी मिलते ही बांसवाड़ा एसपी ने सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दो दिन बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ थाईलैंड जाने वाला था। लेकिन फिलहाल वह थाने में अपने गुनाहों की सजा काट रहा है।
https://samachardoot.in/2021/12/02/corona-havoc-25-students-found-positive-in-school-here-were-admitted-to-the-hospital/









