रेलवे प्लेटफॉर्म पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में सतर्कता का स्तर बढ़ जाने से इन दुर्घटनाओं को भीषण रूप से लेने से पहले रोका जाने लगा है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रेलवे स्टेशन पर। इस घटना का वीडियो दक्षिणी-पूर्वी रेलवे के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है।
Yesterday, 2 lady passengers tried to deboard Santragachi- Anand Vihar Express in running condition at Purulia station. Losing balance, both of them tripped on the platform. Sri Bablu Kumar, on duty Sub Inspector of RPF, ran immediately and saved them from a fatal accident. pic.twitter.com/zkADzAECEk
— South Eastern Railway (@serailwaykol) November 30, 2021
https://samachardoot.in/2021/12/03/threatened-to-reach-the-in-laws-house-by-helicopter-but-if-the-truth-came-out-the-trouble-increased/
वीडियो के साथ जो ट्वीट किया गया है कि उसमें लिखा है कि दो महिला यात्री संत्रागची-आनंद विहार ट्रेन में सवार थीं। पुरुलिया स्टेशन पर यह दोनों चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगीं।
https://samachardoot.in/2021/12/03/rape-of-a-minor-girl-in-a-car-for-three-days-friendship-with-unknown-youth-on-whatsapp-became-heavy/
इस दौरान उन्होंने नियंत्रण खो दिया। दोनों प्लेटफॉर्म पर फंस गई थीं। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर बबलू की नजर दोनों महिलाओं पर पड़ी। इसके बाद बबलू दौड़ते हुए वहां पहुंचे और महिलाओं को बचाया।
https://samachardoot.in/2021/12/03/saved-life-by-giving-breath-to-snake-unique-feat-of-satyam-of-chhattisgarh/
वीडियो में दिख रहा है कि स्टेशन पर खड़ी ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ना शुरू कर रही है। तभी दो महिला यात्री ट्रेन से उतरना शुरू कर देती हैं। इनमें से एक महिला ट्रेन से दूर प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है। वहीं दूसरी महिला खतरनाक इलाके में गिर जाती है।
https://samachardoot.in/2021/12/03/the-groom-disappeared-on-the-wedding-day-if-the-procession-did-not-reach-the-bride-filed-a-rape-case/
तभी एक पुलिसवाला तेजी से दौड़ता हुआ आता है और महिला को बचाता है। यह वीडियो 30 नवंबर को शेयर किया गया था। वीडियो पोस्ट होने के बाद से इसे 2200 लोग देख चुके हैं। तमाम टि्वटर यूजर्स ने पुलिस जवान के जज्बे की तारीफ की है।
https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/








