कार में तीन दिन हुआ नाबालिग लड़की का रेप, वॉट्सऐप पर अनजान युवक से दोस्ती पड़ी भारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाबालिग लड़की को वॉट्सऐप पर एक अनजान युवक का मेसेज आया। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। युवक ने मिलने के लिए दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। आरोप है कि लड़की 3 दिन मिलने आई और तीनों बार आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। लड़की ने बुधवार रात को अपनी बहन और मां को मौके पर बुला लिया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/

आरोपी युवक अपनी कार से फरार हो गया। जिसके बाद सीमा पुरी थाना पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं, फिलहाल पकड़ में नहीं आ सका है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/corona-havoc-25-students-found-positive-in-school-here-were-admitted-to-the-hospital/

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11:35 बजे दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के करीब एक लड़की से रेप की कॉल मिली। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। वहां पीड़ित 17 साल की लड़की के साथ उसकी बहन और मां थीं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसे एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप मेसेज आया। इसके बाद उसी नंबर से कॉल भी आई। कॉलर ने अपनी पहचान विजय भारती के तौर पर दी।

https://samachardoot.in/2021/12/02/be-careful-driving-and-traveling-under-the-influence-of-alcohol-police-will-feed-jail-air-if-caught/

लड़की का दावा है कि बातचीत के दौरान युवक ने उसे जॉब दिलाने का वादा किया। मिलने के लिए दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। वह 27 नवंबर को वहां पहुंची, तो आरोपी नीले रंग की कार में आया। आरोप है कि उसने कार के भीतर ले जाकर उसका रेप कर दिया। इसके बाद फिर एक दिन बुलाया और दोबारा से कार में दुष्कर्म किया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/this-woman-is-addicted-to-getting-married-12th-groom-is-looking-for-herself/

आरोपी युवक ने बुधवार शाम को फिर से कॉल कर दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के करीब बुलाया। इस बार भी कार के भीतर ले गया और रेप को अंजाम दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/02/passengers-will-get-these-facilities-again-in-these-trains-due-to-corona-the-railways-had-stopped/

मौका पाकर उसने अपनी बहन को कॉल कर दिया। उसकी मां और बहन दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास आए। दोनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार से फरार हो गया। इस दौरान उन्होंने आरोपी के कार का फोटो खींच लिया, जिसका नंबर उसमें कैद हो गया। इसके आधार पर पुलिस आरोपी की धर-पकड़ में लगी है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/weather-will-change-today-it-may-rain-in-these-areas-in-the-next-two-hours/

पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद रेप और पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-supreme-court-slammed-the-government-asked-why-are-the-children-forced-to-go-to-school-when-the-elders-are-working-from-home/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें